छत्तीसगढ़ में डेंगू ने सबसे पहले भिलाई में कहर बरपाया। भिलाई में डेंगू से 10 दिन के भीतर 8 बच्चों समेत 10 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि शहर में अब तक डेंगू के 1000 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। साढ़े तीन सौ से अधिक पीडि़तों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सरकारी की जगह निजी हॉस्पिटलों में डेंगू मरीजों की खासी भीड़ है।