scriptraipur Nagar Nigam Budget 2023 : CCTV in all 70 wards of Raipur | रायपुर के सभी 70 वार्डों में सीसीटीवी, जानिए बजट की खास बातें | Patrika News

रायपुर के सभी 70 वार्डों में सीसीटीवी, जानिए बजट की खास बातें

locationरायपुरPublished: Mar 22, 2023 11:23:28 am

raipur Nagar Nigam Budget 2023 : 10 साल तक के बच्चों के लिए अप्पू घर का निर्माण व 1000 सीटों का शहरी महिला आजीविका केंद्र संचालित होंगे

raipur_nagar_nigam.jpg
नगर निगम रायपुर
रायपुर. Raipur Nagar Nigam Budget 2023 : नगर निगम रायपुर में 200 करोड़ रुपए का बांड जारी करने सहित वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1608 करोड़, 74 लाख 43 हजार का बजट मंगलवार को बहुमत से पास हुआ। इसमें वार्डों से लेकर स्मार्ट बाजारों में सीसीटीवी कैमरे, लाइट लगाने के लिए 5 करोड़ का प्रावधान है। इसके साथ ही सभी 70 वार्डों में बुजुर्गों के लिए चौपाल बनेगी और हर जोन में बेसहारा वृद्धों के लिए आश्रय गृह का निर्माण कराया जाएगा। 10 साल तक के बच्चों के लिए अप्पू घर का निर्माण व 1000 सीटों का शहरी महिला आजीविका केंद्र संचालित होंगे। निगम की बजट सामान्य सभा में महापौर एजाज ढेबर ने श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक से अपने बजट अभिभाषण में कहा, शहर के विकास के साथ ही बजट में हर आयु वर्ग के लोगों का ध्यान रखा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.