scriptRepublic Day 2023 : डॉ.रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में फहराया तिरंगा, कहा- यह छत्तीसगढ़ का सम्मान | Republic Day 2023: Dr. Raman Singh hoisted the tricolor at BJP's natio | Patrika News
रायपुर

Republic Day 2023 : डॉ.रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में फहराया तिरंगा, कहा- यह छत्तीसगढ़ का सम्मान

छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh ) ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। तिरंगा फहराने के बाद डॉ.रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।

रायपुरJan 26, 2023 / 01:31 pm

Shiv Singh

Republic Day 2023 : डॉ.रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में फहराया तिरंगा, कहा- यह छत्तीसगढ़ का सम्मान

गणतंत्र दिवस के मौके पर पार्टी के दिल्ली स्थित पार्टी के मुख्यालय में डॉ. रमन सिंह

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्र डॉ.रमन सिंह (Dr. Raman Singh ) ने आज पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में तिरंगा फहराया और सलामी ली। यह पहला मौका है कि छत्तीसगढ़ के किसी बड़े नेता को पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में तिरंगा फहराने का अवसर मिला है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ भाजपा के पदाधिकारी और नेता छत्तीसगढ़ इकाई के लिए एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में तिरंगा फहराने का अवसर मिलने पर डॉ.रमन सिंह (Dr. Raman Singh ) का कहना है कि यह जिम्मेदारी के साथ-साथ बड़े सम्मान का विषय है और हम जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना केवल मेरा व्यक्तिगत जीवन की उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बा है और ऐसा करके पार्टी ने पूरे छत्तीसगढ़ को सम्मानित किया है। इसके लिए वे पार्टी के नेतृत्व और पदाधिकारियों के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं।
उधर छत्तीसगढ़ के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आज रायपुर स्थित पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर पार्टी के कई बड़े नेता उपस्थित रहे और सभी ने आजादी के नायकों को नमन किया।
उल्लेखनीय है कि डॉ.रमन सिंह (Dr. Raman Singh ) का शुमार पार्टी के कद्दावर नेताओं में किया जाता है। वे न केवल लगातार 15 साल तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे हैं बल्कि वे केंद्र सरकार में भी केंद्रीय मंत्री के रूप में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Home / Raipur / Republic Day 2023 : डॉ.रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में फहराया तिरंगा, कहा- यह छत्तीसगढ़ का सम्मान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो