scriptविश्वविद्यालय-कॉलेज परिसर में सैनिटाइजेशन बंद, शिक्षक और कर्मचारियों में बढ़ा आक्रोश | Sanitization in university-college campus closed | Patrika News
रायपुर

विश्वविद्यालय-कॉलेज परिसर में सैनिटाइजेशन बंद, शिक्षक और कर्मचारियों में बढ़ा आक्रोश

जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी: शिक्षक-कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण का खतरा, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और अधीनस्थ महाविद्यालयों में कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन

रायपुरDec 20, 2020 / 07:43 pm

Nikesh Kumar Dewangan

विश्वविद्यालय-कॉलेज परिसर में सैनिटाइजेशन बंद, शिक्षक और कर्मचारियों में बढ़ा आक्रोश

विश्वविद्यालय-कॉलेज परिसर में सैनिटाइजेशन बंद, शिक्षक और कर्मचारियों में बढ़ा आक्रोश

रायपुर. कोरोना काल के मद्देनजर राज्य सरकार और उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय प्रबंधन को कोविड गाइड लाइन का पालन करने का निर्देश दिया है। गाइडलाइन के तहत परिसर को समय-समय पर सेनिटाइज करना, परिसर के अंदर मास्क लगाना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है। रविवि परिसर और अधीनस्थ महाविद्यालय परिसर में सैनिटाइजेशन नहीं हो रहा है। यह आरोप विभागीय कर्मचारियों ने लगाया है। रविवि और अधीनस्थ महाविद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने समय-समय पर सैनिटाइजेशन कराने की मांग की है।
प्रबंधन बरत रहा लापरवाही

रविवि कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय और अधीनस्थ महाविद्यालय खोलने के संकेत पिछले दिनों दिया था। उच्च शिक्षा विभाग का संकेत मिलने के बाद प्रबंधन लापरवाही बरत रहा है। रोजाना कोरोना का बढ़ रहा आंकड़ा कर्मचारियों और शिक्षकों को डरा रहा है। कर्मचारी-शिक्षकों ने मांग की तो रविवि प्रबंधन ने कर्मचारियों को नोटिस दिया है। रविवि कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रबंधन की मनमानी से कर्मचारियों या अन्य स्टाफ को कोरोना संक्रमण होता है, तो संघ के पदाधिकारी-कार्यकर्ता विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
हर दिन सैनिटाइजेशन करने का नियम

पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालय, साइस कॉलेज और डागा महाविद्यालय में सेनिटाइजेशन की प्रक्रिया नहीं हो रही है। जबकि, सरकारी गाइडलाइन के तहत परिसरों को रोजाना सैनिटाइज करना है। इन विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के कई स्टाफ पॉजीटिव भी निकल चुके हैं। इसके बाद भी प्रबंधन के जिम्मेदार गाइड लाइन को ताक पर रख रहे हंै।
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर ने बताया कि हम परिसर को सेनिटाइज कराने की मांग विश्वविद्यालय प्रबंधन से कर रहे हैं। पूर्व में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कर्मचारी संघ की इस मांग पर मुझे नोटिस भी दिया है। हम विश्वविद्यालय प्रबंधन से केवल कोविड गाइड लाइन का पालन करने की मांग कर रहे है।
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी सुपर्णसेन गुप्ता ने बताया कि प्रबंधन ने परिसर और अधीनस्थ महाविद्यालयों को कोविड गाइड लाइन का पालन करने का निर्देश दिया है। परिसर में समय-समय पर सेनिटाइजेशन होता है। जहां पर अव्यवस्था है, वहां पर सेनीटाइजेशन की प्रक्रिया का पालन कराया जाएगा।

Home / Raipur / विश्वविद्यालय-कॉलेज परिसर में सैनिटाइजेशन बंद, शिक्षक और कर्मचारियों में बढ़ा आक्रोश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो