scriptक्वारंटाइन सेंटर में दो महिलाओं को बिच्छू ने मारा डंक | Scorpion stabbed two women in quarantine center | Patrika News
रायपुर

क्वारंटाइन सेंटर में दो महिलाओं को बिच्छू ने मारा डंक

ग्राम मनपसार के क्वारंटाइन सेंटर में 1 महिला को रात्रि 10 बजे बिच्छू ने डंक मारा, वहीं मुड़पार स्कूल के सेंटर में रात्रि के ढाई बजे एक महिला को बिच्छू ने डंक मार दिया। इसकी सूचना तत्काल उप स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक हेतराम कर्ष को दी गई।

रायपुरMay 31, 2020 / 05:45 pm

dharmendra ghidode

क्वारंटाइन सेंटर में दो महिलाओं को बिच्छू ने मारा डंक

क्वारंटाइन सेंटर में दो महिलाओं को बिच्छू ने मारा डंक

सरसींवा . बिलाईगढ़ ब्लॉक के सरसीवां क्षेत्र के सेंटर में रखे मजदूर महिलाओं में से दो अलग-अलग जगह में रह रहे महिलाओं को बिच्छू द्वारा डंक मारने की जानकारी मिली है। घटना 28 मई की रात की है। इस क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम मनपसार के क्वॉरंटाइन सेंटर में 1 महिला को रात्रि 10 बजे बिच्छू ने डंक मारा, वहीं मुड़पार स्कूल के सेंटर में रात्रि के ढाई बजे एक महिला को बिच्छू ने डंक मार दिया। बिच्छू के डंक मारे जाने की खबर से सेंटर में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तत्काल उप स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक हेतराम कर्ष को दी गई।
जानकारी मिलते ही उक्त कर्मचारी ने दोनों महिलाओं का इलाज किया। दोनों महिलाएं अभी खतरे से बाहर है। उनका स्वास्थ्य ठीक है बताया गया। कर्ष ने बताया कि वे बिलासपुर में 88, मुड़पार में 83 व टाटा ग्राम में ठहरे 27 प्रवासी मजदूरों का सुबह शाम नियमित रूप से देखभाल व स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं।

Home / Raipur / क्वारंटाइन सेंटर में दो महिलाओं को बिच्छू ने मारा डंक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो