scriptरिटायर्ड DSP का धौंस दिखाकर दामाद ने बंदूक की नोंक पर डॉक्टर से की 7 लाख की लूट | Seven lakh loot at gun point, police file FIR after one year | Patrika News
रायपुर

रिटायर्ड DSP का धौंस दिखाकर दामाद ने बंदूक की नोंक पर डॉक्टर से की 7 लाख की लूट

रिटायर्ड डीएसपी सास की धौंस दिखाकर एक डॉक्टर से लूटपाट (Loot case) का मामला सामने आया है। उन्हें बंदूक दिखाकर (loot at gunpoint) 7 लाख लूट लिया गया। पीड़ित को आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज (FIR File) कराने के लिए साल भर भटकना पड़ा। पुलिस थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने हाईकोर्ट (High court) में याचिका लगाई।

रायपुरMay 20, 2019 / 08:44 pm

Ashish Gupta

crime news

Loot with woman labour at midnight

रायपुर. पुलिस विभाग से रिटायर्ड डीएसपी सास और एक विभाग में डिप्टी डॉयरेक्टर पत्नी की धौंस दिखाकर एक डॉक्टर से लूटपाट (Loot case) का मामला सामने आया है। उन्हें बंदूक दिखाकर (loot at gunpoint) जबरदस्ती कार, चेक, नगदी व चेन आदि लूट लिया गया।
पीड़ित को आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज (FIR File) कराने के लिए साल भर भटकना पड़ा। पुलिस थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने हाईकोर्ट (High court) में याचिका लगाई। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
दरअसल, वर्ष 2017 में म्यूजिकल स्टूमेंट की ओर से रैप सिंगर बादशाह (Rap Singer Badshah) का साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम कराया जाना था। इसके लिए डा. रोशन मिश्रा, अर्पित जैन, देवेंद्र शर्मा और संदीप चंद्राकर ने करीब 50 लाख रुपए इकट्ठा किया।
बाद में संदीप और देवेंद्र इससे अलग हो गए। इससे कार्यक्रम तय समय पर नहीं हो पाया। इससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ। कार्यक्रम कराने से पहले तय हुआ था कि लाभ और हानि सभी में बराबर रहेगा। इसके बावजूद अर्पित ने रोशन से 30 लाख रुपए मांगना शुरू कर दिया।
अर्पित अपनी रिटायर्ड डीएसपी सास की धमकी देता था। इसके अलावा अपनी डिप्टी डॉयरेक्टर स्तर की पत्नी का हवाला देकर भी उसे धमकाकर पैसे देने के लिए दबाव डालता था। रोशन ने इसकी अनदेखी की। इसके बाद कुछ दिनों तक मामला शांत रहा।
नवंबर 2018 को डा. रोशन अपने दोस्त गोपाल छनानी के साथ पचपेढ़ीनाका में था। उसी दौरान अर्पित ने उसे फोन करके अपने कार्यालय बाहुबली बोरवेल्स में बुलाया। जैसे वह पहुंचा, वहां अर्पित, प्रणय जैन व अन्य लोग पहुंच गए। इसके बाद डा. रोशन पर बंदूक तान दिया गया। और उससे उसकी कार, सोने की चेन, चेक, 20 हजार नगद व अन्य चीजें लूट लिया।

साल भर भटकता रहा
घटना (Loot at Gun Point) के बाद रोशन ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की र्कावाई की। इसके बाद पीड़ित ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई। हाईकोर्ट (High Court) ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद सोमवार को सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Home / Raipur / रिटायर्ड DSP का धौंस दिखाकर दामाद ने बंदूक की नोंक पर डॉक्टर से की 7 लाख की लूट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो