scriptएक लड़की के साथ अय्याशी कर रहे थे दो लड़के, जब पहुंची पुलिस तो नजारा देख सिर ही घुम गया.. | sex racket exposed in kanker city one girl arrested | Patrika News
रायपुर

एक लड़की के साथ अय्याशी कर रहे थे दो लड़के, जब पहुंची पुलिस तो नजारा देख सिर ही घुम गया..

एक लड़की के साथ अय्याशी कर रहे थे दो लड़के, जब पहुंची पुलिस तो नजारा देख सिर ही घुम गया..

रायपुरAug 12, 2018 / 09:10 pm

चंदू निर्मलकर

CG News

एक लड़की के साथ अय्याशी कर रहे थे दो लड़के, जब पहुंची पुलिस तो नजारा देख सिर ही घुम गया..

रायपुर/कांकेर . इलाके के लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने शहर के एक पॉश कालोनी में दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। यहां दो युवक एक युवती के साथ अय्याशी कर रहे थे। पुलिस ने तीनों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। आपको बता दें कि शहर में बड़े नामी गिरामी के लोगों के सहयोग से देह व्यापार का ये धंध फल-फूल रहा है। कुछ दिनों पहले ही कांकेर के गाडिय़ा पहाड़ पर 1 युवती और 2 युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए थे। जिसके बाद से पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी थी। कांकेर के आस – पास आजकल देर रात तक लड़के लड़कियों की भीड़ देखने को मिल रही थी। जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया था।

कॉलोनी वाले हो चुके थे परेशान

दरअसल, कवर्धा के संजय नगर इलाके में रहने वालों ने पुलिस में शिकायत की। जिसके अनुसार उस मोहल्ले में जिस्म फिरोशी का काला धंधा चल रहा है।कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ही इस धंधे को चला रही थी।ये महिला यहां से लड़कियों की खरीदी बिक्री किया करती थी।जिसे वह ग्राहकों को सप्लाई किया करती थी।
मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा पुलिस ने एक महिला के घर पर छापे मारी की। जहां से पुलिस ने 1 महिला और 2 पुरुष को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया।यह महिला ओडिशा की रहने वाली है। आसपास के लोगों ने बताया कि पुलिस की रेड से पहले वहां से लगभग 4 से 5 लड़के पहले ही फरार हो चुके थे। पुलिस गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटाने में लगी हुई है।
पहाड़ों पर भी चलता है ये काम
इसी तरह से भंडारीपारा में एक सफेदपोश आदमी का बेटा इस घिनौने कारोबार का सरगना बताया जा रहा है। इस युवक के खिलाफ कार्रवाई करने से परहेज की जा रहा है। नगर के एक होटल में कुछ दिनों पहले खाकी की खामोशी से इस तरह के अवैध धंधे तेजी से बढऩे लगा है। अभी हाल ही में गढिय़ा पहाड़ पर एक युवती और दो युवक रात के समय गुफा में पकड़े गए थे। इस तरह का गंदा धंधा नगर के आसपास गांवों में बने होटलों में चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो