scriptक्या आपको पता है आपके कान बताते है आपका किस्मत कनेक्शन | Shamudra shastra says prediction of Human ears | Patrika News
रायपुर

क्या आपको पता है आपके कान बताते है आपका किस्मत कनेक्शन

समुद्र शास्त्र के अनुसार कान आपका भाग्य और व्यक्तित्व बताता है।

रायपुरMar 09, 2018 / 01:58 pm

Deepak Sahu

ears tell  connection of luck

समुद्रशास्त्र के अनुसार कान का अपना अलग ही महत्व है। आम जीवन में इंसान टेक्नोलॉजी के तो करीब होता जा रहा है मगर पौराणिक सभ्यता और संस्कृति जिसमे लाखों ऐसी बातें बताई गयी हैं जिसके सामने साइंस ने भी घुटने टेके हैं। शायद आज के युवा पुराणों की जानकारी से दूर हो गए है। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए हम आपको आज बताने जा रहे हैं आपके कान से आपकी किस्मत का क्या है कनेक्शन।

समुद्र शास्त्र के अनुसार कान आपका भाग्य और व्यक्तित्व बताता है। इससे पहले की आप सोंचे समुद्रशास्त्र क्या है हम आपको बताते है।

किसी इंसान के बाहरी अंगो से उसका बेहेवियर और फ्यूचर प्रिडिक्शन समझने की विद्या है | गरुड़ पुराण में भी समुद्रशास्त्र के ज्ञान का वर्णन बताया गया है | यह मुख्यत किसी व्यक्ति के चेहरे और उसके नेचर के बारे में ज्ञान भरी बाते बताता है | यह ज्योतिषशास्त्र का ही एक हिस्सा है जो व्यक्ति के आव भाव , शरीर पर तिल और अंगो को देखकर सटीक जानकारी देता है।

कान पर बड़े-बड़े बाल होना काफी लोग पसंद नहीं करते। लेक‌िन समुद्रशास्‍त्र की मानें तो यह अच्‍छे भाग्य की न‌िशानी है। ऐसे लोग दीर्घायु और अपने दम पर धन संपत्त‌ि अर्ज‌ित करने वाले होते हैं।

काले और सूखे हुए से द‌िखने वाले कान समुदशास्‍त्र में शुभ नहीं माने गए हैं। ऐसे कान बताते हैं क‌ि व्यक्त‌ि को जीवन में काफी आर्थ‌िक तंगी का सामना करना पड़ता है।

ज‌िनके कान गजकर्ण यानी हाथी के कान के समान बड़े और लंबे होते हैं वह दीर्घायु होने के साथ ही समाज में प्रत‌िष्ठ‌ित और संपन्न होते हैं।

ऊपर उठा कान – जिनका कान ऊपर की ओर उठा दिखे वे इंट्रोवर्ट किस्म के होते हैं। बातों को अंदर दबाए रखने की उनकी आदत होती है। स्वभाव से शर्मीले भी होते हैं ऐसे लोग। आर्थिक मामलों से हमेशा जूझते रहते हैं ये।

ज‌िनके कान बहुत मोटे होते हैं उनमें गजब की नेतृत्व क्षमता पायी जाती है। ऐसे व्यक्त‌ि नेता होते हैं या अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़कर काम करने वाले होते हैं।

Home / Raipur / क्या आपको पता है आपके कान बताते है आपका किस्मत कनेक्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो