scriptराज्य में अब तक 14 हजार क्विंटल से अधिक वनोपजों का संग्रहण,वनमंत्री बोले-खरीदी लक्ष्य के अनुरूप | So far, more than 14 thousand quintals of forest produce have been col | Patrika News
रायपुर

राज्य में अब तक 14 हजार क्विंटल से अधिक वनोपजों का संग्रहण,वनमंत्री बोले-खरीदी लक्ष्य के अनुरूप

वन मंत्री अकबर ने बताया कि चालू सीजन के दौरान राज्य में 253 करोड़ रूपए की राशि से 8 लाख 46 हजार 920 क्विंटल लघु वनोपजों के संग्रहण का लक्ष्य है।

रायपुरApr 06, 2020 / 07:32 pm

Shiv Singh

राज्य में अब तक 14 हजार क्विंटल से अधिक वनोपजों का संग्रहण,वनमंत्री बोले-खरीदी लक्ष्य के अनुरूप

राज्य में अब तक 14 हजार क्विंटल से अधिक वनोपजों का संग्रहण,वनमंत्री बोले-खरीदी लक्ष्य के अनुरूप

रायपुर. राज्य में लघु वनोपजों के संग्रहण का काम शुरू हो गया है। चालू सीजन के दौरान तीन करोड़ 16 लाख रूपए की राशि के 14 हजार 96 क्विंटल लघु वनोपजों का संग्रहण हो चुका है। प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ ने बताया कि इनमें निर्धारित लक्ष्य के तहत अब तक वन मंडलवार सबसे अधिक खैरागढ़ वन मंडल द्वारा 839 क्विंटल और जिलेवार सबसे अधिक कबीरधाम जिले में 545 क्विंटल लघु वनोपजों का संग्रहण हो चुका है।
ग्रामीणों तथा वनवासियों द्वारा लघु वनोपजों के संग्रहण में शासन के दिशा-निर्देशों और लॉकडाउन के दौरान नियमों का शत-प्रतिशत पालन किया जा रहा है। राज्य में अब तक संग्रहित वनोपजों में वन मंडलवार खैरागढ़ में 27 लाख रूपए की राशि के 839 क्विंटल, कवर्धा में 13 लाख रूपए की राशि के 545 क्विंटल और जगदलपुर में 80 लाख रूपए की राशि के 3 हजार 37 क्विंटल वनोपज शामिल हैं। इसी तरह वन मंडलवार दंतेवाड़ा में 46 लाख रूपए की राशि के एक हजार 573 क्विंटल, कांकेर में 12 लाख रूपए के 762 क्विंटल, बिलासपुर में छह लाख रूपए के 332 क्विंटल, बालोद में ढाई लाख रूपए के 146 क्विंटल और बीजापुर में 15 लाख रूपए के 965 क्विंंटल वनोपजों का संग्रहण हो चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो