scriptदेश में सितंबर से शुरू होंगी तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं | Patrika News
रायपुर

देश में सितंबर से शुरू होंगी तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

कोरोना वायरस के संक्रमण दौर में पूरे देश में खेल गतिविधियां बंद पड़ी है। लगभग दो महीने बाद भारतीय खेल संघों ने अब खेल प्रतियोगिताओं को शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में गुरुवार को वीडियो कांफे्रंसिंग के माध्यम से भारतीय तीरंदाजी संघ की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें देशभर में तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं शुरू करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

रायपुरMay 15, 2020 / 10:17 pm

Dinesh Kumar

cg news

देश में सितंबर से शुरू होंगी तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

भारतीय तीरंदाजी संघ की वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में लिया गया निर्णय

रायपुर. कोरोना वायरस के संक्रमण दौर में पूरे देश में खेल गतिविधियां बंद पड़ी है। लगभग दो महीने बाद भारतीय खेल संघों ने अब खेल प्रतियोगिताओं को शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में गुरुवार को वीडियो कांफे्रंसिंग के माध्यम से भारतीय तीरंदाजी संघ की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें देशभर में तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं शुरू करने पर विस्तृत चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सितंबर से देशभर में तीरंदाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष मुंडा ने सभी पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि भारत सरकार से तीरंदाजी के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कराने और ओलंपिक स्तर के कोचिंग कैंप आयोजित करने पर बात की जाएगी। इसके लिए संघ फंड जुटाने की व्यवस्था भी संघ करेगा। सुरक्षा के सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए खेल गतिविधिओं को शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महामंत्री चांदुलकर प्रतियोगिताएं आयोजित करने का कैलेंडर बना रहे हैं। बैठक के संबंध में छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ ने अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने बताया कि तीरंदाजी की ऑनलाइन कोचिंग शुरू है। विशेषज्ञ इसके वीडियो खिलाडिय़ों को वाट्सऐप ग्रुप में भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी राज्यों के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद जल्द ही राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिताएं भी शुरू कराई जाएंगी।

Home / Raipur / देश में सितंबर से शुरू होंगी तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो