श्रीमंत ने स्विट्जरलैंड में पैरा ऑर्म रैसलिंग में जीता रजत पदक
स्विट्जरलैंड में आयोजित स्विस पैरा ऑर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में श्रीमंत झा ने अपना रजत पदक सुरक्षित कर देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रौशन किया है। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इस रजत के साथ यह उनका यह 15वां पदक है।
श्रीमंत ने स्विट्जरलैंड में पैरा ऑर्म रैसलिंग में जीता रजत पदक
रायपुर. स्विट्जरलैंड में आयोजित स्विस पैरा ऑर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में श्रीमंत झा ने अपना रजत पदक सुरक्षित कर देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रौशन किया है। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इस रजत के साथ यह उनका यह 15वां पदक है। भिलाई स्टील में कार्यरत रायपुर के श्रीमंत झा ने स्विस पैरा ऑर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन 80 किलोग्राम कैटेगरी में प्रदर्शन कर रजत पदक पर कब्जा किया। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबलेे में जर्मनी के मन्ह हाउ को शिकस्त दी। उनके साथ प्रतियोगिता में युवान सिया रोनी स्विट्जरलैंड से तथा मन्ह हाई तरण जर्मनी से प्रतिभागी के रूप में पार्टिसिपेट कर रहे थे। स्विस पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप स्विट्जरलैंड में 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित है। जिन्दल स्टील में कार्यरत श्रीमंत झा रवाना स्विस पैरा ऑर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए 25 सितम्बर को रवाना हुए थे। श्रीमंत झा ने रजत पदक को मिलाकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 15 पदक हासिल कर लिए हैं। श्रीमंत इससे पूर्व में भी छत्तीसगढ़ एवं अपने देश भारत के लिए पदक जीत चुके हैं।
Home / Raipur / श्रीमंत ने स्विट्जरलैंड में पैरा ऑर्म रैसलिंग में जीता रजत पदक