scriptपंचायत चुनाव: पोलिंग बूथ पर तैनात SSB जवान ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर | SSB jawan shoots himself while on Chhattisgarh Panchayat election duty | Patrika News
रायपुर

पंचायत चुनाव: पोलिंग बूथ पर तैनात SSB जवान ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य विभाग इलाज संबंधी तैयारियां में कोई चूक नहीं बरतना चाहता। इसलिए रायपुर में दो बेड का आईसोलेशन वार्ड बना दिया गया है

रायपुरFeb 03, 2020 / 04:59 pm

Ashish Gupta

crime scene

पब के बाहर हुआ हमला।

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के एक जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है। जवान पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर तैनात था। घायल जवान को अंतागढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक अंतागढ़ के नवागढ़ पोलिंग बूथ पर एसएसबी के जवान तैनात थे। इसी बीच दोपहर करीब 2 बजकर 40 मिनट पर पोलिंग बूथ पर ड्यूटी पर तैनात एसएसबी जवान आर जयकुमार नेताम ने अपने इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही जवान फर्श पर गिर पड़ा।
अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर पोलिंग बूथ पर हड़कंप मच गया। उस वक्त लोग समझ नहीं पाए आखिर क्या हुआ। लेकिन गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो जवान आर जयकुमार को
जमीन पर गिरा पड़ा देख सन्न रह गए। घायल जवान के सिर से खून बह रहा था।
जवानों ने तुरंत इसकी सूचना अपने सीनियर अफसर को दी और घायल जवान को अंतागढ़ अस्पताल में भर्ती किया। डॉक्टरों ने जवान की हालत गंभीर बताई है। हालांकि जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इस बात का पता नहीं चल पाया है। बतादें कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज प्रदेश के 27 जिलों के 53 विकासखंडों के 4 हजार 289 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी है।

Home / Raipur / पंचायत चुनाव: पोलिंग बूथ पर तैनात SSB जवान ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो