घटना के बाद होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इसमें दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं, जो वर और वधु पक्ष के नहीं थे। संदिग्ध युवक अच्छे कपड़े पहने हुए थे। होटल विसलिंग वुड में इससे पहले भी मध्यप्रदेश के सूटबूट वाला चोर गिरोह वारदात कर चुका है।
वीआईपी रोड स्थित निरंजन धर्मशाला में रविवार को नीरज धुर्वे की शादी का रिसेप्शन था। रात करीब 9.30 बजे दूल्हा और दुल्हन के सामान वाले कमरे में एक युवक घुस गया और चोरी का प्रयास करने लगा। इस पर लोगों की नजर पड़ गई। उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सोनू नारायणी बताया है। तेलीबांधा पुलिस ने उसे चोरी का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।