scriptप्रदेश साहू संघ के महिला प्रकोष्ठ ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान | The Mahila Cell of Pradesh Sahu Sangh honored the Corona warriors | Patrika News
रायपुर

प्रदेश साहू संघ के महिला प्रकोष्ठ ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

महिलाओं का उत्साह बढ़ाया और आगे बढऩे की प्रेरणा दी

रायपुरMar 18, 2021 / 07:00 pm

VIKAS MISHRA

प्रदेश साहू संघ के महिला प्रकोष्ठ ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

प्रदेश साहू संघ के महिला प्रकोष्ठ ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

रायपुर. छत्तीसगढ़ साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की ओर महिला दिवस उत्सव आयोजित कर कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. ममता साहू एवं अध्यक्षता रंजना साहू विधायक धमतरी थीं। विशिष्ट अतिथि सरिता साहू छत्तीसगढ़ साहू संघ उपाध्यक्ष, विद्या देवी साहू, चित्ररेखा, साधना साहू, राजेश्वरी साहू, किरण आडिल, अंबालिका ने संबोधित कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया और आगे बढऩे की प्रेरणा दी। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष यामिनी जी ने आए हुए प्रदेश के सभी महिलाओं एवं अतिथियों का स्वागत किया। सचिव सीमा साहू ने मंच संचालन किया। मीडिया प्रभारी सुधा साहू ने बताया कि कार्यक्रम में पदमावती, संध्या, सुधा, तेजेश्वरी गायत्री, कामिनी, नंदनी, शुशिलाए जानकी, सुनीता सहित सैकड़ों महिला सदस्य शामिल हुईं।
कर्मा माता की जयंती पर होगी भागवत कथा
साहू समाज अपनी आराध्या देवी कर्मा माता जयंती की 1005वी जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी की है। शहर जिला साहू संघ ने बैठक कर कर्माधाम संतोषी नगर में 30 मार्च से 7 अप्रैल तक भागवत कथा का आयोजन करने का निर्णय लिया। 7 अप्रैल को जयंती उत्सव धूमधाम से मनेगा।
समाज के मीडिया प्रभारी विष्णु साहू ने बताया कि सिरकट्टी वाले शियाशरण गोवर्धन महाराज कथा का श्रवण कराएंगे। कर्मा जयंती के अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, तैलिक महासभा, प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के 29 जिला अध्यक्ष व रायपुर शहर जिला, परिक्षेत्र, वार्ड पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे। तैयारी बैठक में प्रमुख रूप से.जिला अध्यक्ष.मेघराज साहू, प्रदेश सचिव गोपी साहू, सभापति रामलखन साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष.नारायण साहू, महामंत्री.अश्वनी साहू, उधोप्रसाद साहू, उपाध्यक्ष किरण साहू, लीलाधर साहू पीके साहू, चित्ररेखा साहू, राधिका साहू, संगठन सचिव.सोमनाथ साहू सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Home / Raipur / प्रदेश साहू संघ के महिला प्रकोष्ठ ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो