scriptगांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने वालों का पता नहीं चला | The soot vessel was not found on Gandhi's statue | Patrika News
रायपुर

गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने वालों का पता नहीं चला

नगर निगम ने आजाद चौक पुलिस थाने में शाम को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लिखित में शिकायत की

रायपुरJan 22, 2020 / 01:21 am

Nikesh Kumar Dewangan

गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने वालों का पता नहीं चला

निगम प्रशासन ने सभी जोनों के अधिकारियों को महापुरुषों की प्रतिमा का नए सिरे से रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए हंै।

रायपुर. आजाद चौक के पास नगर निगम द्वारा लगाई गई महात्मा गांधी की प्रतिमा कालिख पोतने वाले दूसरे दिन भी कोई पता नही चल पाया। नगर निगम ने अमले ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज दिनभर खंगाला, लेकिन कोई भी व्यक्ति नजर नहीं आया है। फिलहाल नगर निगम ने आजाद चौक पुलिस थाने में शाम को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लिखित में शिकायत की है। निगम अधिकारियों के अनुसार संपत्ति विरूपण के तहत यह कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत की है। निगम आयुक्त सौरभ कुमार ने बताया कि सीसीटी फुटेज का बुधवार को बारीकी से चेक कराया जाएगा। महापुरुषों की प्रतिमा के साथ इस तरह की छेड़खानी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पहचान कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल जोन कमिश्नर के माध्यम से शाम को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लिखित में शिकायत कराई गई है। गौरतलब है कि इसके पहले भी कालीबाड़ी स्थित इंदिरा की गांधी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ असामाजिक तत्वों ने कर दी थी। जानकारी लगते ही निगम के अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य ने तत्काल इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर लगाए गए वस्तु को तत्काल हटावाया।
इधर, शहर में अन्य जगहों पर लगी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
वहीं, नगर निगम प्रशासन ने अन्य जगहों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराकर माल्यार्पण कराया गया। कुछ जगहों पर जिस महापुरुष की जयंती या पुण्यतिथि थी, उनकी प्रतिमा की धुलाई भी कराई गई। जानकारी के अनुसार निगम प्रशासन ने सभी जोनों के अधिकारियों को महापुरुषों की प्रतिमा का नए सिरे से रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए हंै।

Home / Raipur / गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने वालों का पता नहीं चला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो