मिली जानकारी के अनुसार मां ने बड़ी बेटी को बॉयफ्रेंड के साथ बात करते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद मां ने लड़की को जमकर डांट लगाई थी। इसके बाद लड़की ने गुस्से में आकर घर से भागने की प्लानिंग बनाई साथ ही इसमें अपनी दो छोटी बहनों को भी शामिल किया। इस घटना के बाद परिजनों ने अपहरण की शिकायत सिविल लाइन थाने दर्ज करवाई है।
बताया जा रहा है की फरार लड़कियों में बड़ी बहन का अफेयर किसी लड़के के साथ है। आए दिन दोनों घण्टों मोबाइल से बातें करते थे। इसी दौरान एक दिन मां ने उसे बात करते रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर डांट लगाई। इसी बात से नाराज हो कर लड़की ने भागने की प्लानिंग बनाई और साथ ही अपनी बहनों को भी शामिल किया।
इस घटना के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है की तीनों लड़कियों की उम्र 18 से 17 साल के बीच है और शांति नगर स्थित शासकीय गर्ल्स स्कूल की छात्रा है।
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की से बॉयफ्रेंड से संपर्क करने की कोशिश भी की लेकिन मोबाइल नंबर बंद होने से कुछ पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस तीनों लड़कियों की तलाश कर रही है।