देवभोग. ओडि़शा से धान का अवैध परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर को अमलीपदर पुलिस ने 270 बोरी धान के साथ जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब्त धान की कीमत लगभग दो लाख रुपए आंकी गई है।
रायपुर•Jan 19, 2020 / 05:40 pm•
dharmendra ghidode
ओडिशा से आ रहे तीन ट्रैक्टर धान जब्त, पुलिस ने पकड़ा 270 बोरी धान
देवभोग. ओडि़शा से धान का अवैध परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर को अमलीपदर पुलिस ने 270 बोरी धान के साथ जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब्त धान की कीमत लगभग दो लाख रुपए आंकी गई है। अमलीपदर थाना प्रभारी आरके साहू ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर बिरीघाट के रास्ते ओडि़शा का धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी थी। इसके चलते थाना प्रभारी ने टीम बनाकर मौके पर पहुंचे और परिवहन की जांच शुरू कर दी। वहीं तीन टै्रक्टर में अवैध धान ले जा रहे चालकों को रोककर पूछताछ की गई। जहां संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया और नियमानुसार कार्रवाई की गई।
अवैध ९७ क्विंटल धान पकड़ाया
कसडोल ञ्च पत्रिका. विकास खंड के ग्राम पंचायत हसुवा में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र में अवैध रूप से बेच रहे दो ट्रेक्टर धान को तहसीलदार कसडोल एसएल सिन्हा द्वारा पकड़कर कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केंद्र हसुवा में धान बेचने ग्राम हसुवा के ही ज्वाला प्रसाद साहू द्वारा दो ट्रेक्टर धान जो करीब 97 क्विंटल ले जाया गया था। उक्त धान को शिवरीनारायण निवासी किशोरी लाल केशरवानी के नाम पर बेचा जा रहा था। जानकारी मिलने पर तहसीलदार एसएल सिन्हा द्वारा पकडऩे के बाद फूड इंस्पेक्टर साहू एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देशित कर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में तहसीलदार सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब २ बजे ज्वाला साहू नाम के व्यक्ति द्वारा किशोरी लाल केशरवानी के नाम से धान बेचने गया था, जानकारी मिलने पर दो ट्रेक्टर में ले गए करीब 97 क्विंटल धान को अलग रखवा दिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।