scriptरायपुर में 7 दिन के लिए लॉकडाउन: जानिए Lockdown से जुड़ी वो 10 बड़ी बातें, जो आपको जानना बेहद है जरूरी | Total lockdown in Chhattisgarh from 22 to 28 July know top 10 points | Patrika News
रायपुर

रायपुर में 7 दिन के लिए लॉकडाउन: जानिए Lockdown से जुड़ी वो 10 बड़ी बातें, जो आपको जानना बेहद है जरूरी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहरी इलाकों में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण कलेक्टर ने सात दिनों के लिए टोटल लॉकडाउन (Total Lockdown in Raipur) लागू कर दिया है।

रायपुरJul 20, 2020 / 11:39 pm

Ashish Gupta

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) के शहरी इलाकों में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण कलेक्टर ने सात दिनों के लिए टोटल लॉकडाउन (Total Lockdown in Raipur) लागू कर दिया है। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए बिरगांव और रायपुर नगर निगम क्षेत्र को पूर्णतः सील करने का आदेश दिया है। सिर्फ अति आवश्यक सेवाएं ही संचालित रहेंगी। लॉकडाउन (Lockdown in Raipur) को लेकर सोमवार को कलेक्टर एस भारती दासन ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से 10 अहम जानकारियां दी हैं।
1.कलेक्टर ने बताया कि कल रात यानि मंगवार रात 12 बजे से राजधानी रायपुर टोटली लॉकडाउन होने जा रहा है। अब तक का ये सबसे सख्त लॉकडाउन होगा।

2. इस बार फल, सब्जी और मेडिकल दुकानों को छोड़कर तमाम दुकानें बंद रहेगी। किराना दुकान भी टोटली बंद रहेगा।
3. ये पहली बार होगा जब लॉकडाउन में किराना व राशन दुकानों को भी छूट नहीं मिलेगी। इससे पहले जितने भी लॉकडाउन हुए थे, उनमें किराना दुकानों को निर्धारित वक्त तक खोलने की इजाजत दी गयी थी।
4. आज कलेक्टर एस भारतीदासन और एसपी अजय यादव ने ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस कर 22 जुलाई से 28 जुलाई तक राजधानी को टोटली लॉकडाउन (Total Lockdown in Raipur) का निर्देश जारी किया।

5. कलेक्टर एस भारतीदासन ने कहा कि रायपुर में सिर्फ अतिआवश्यक सेवाओं और उसमें सम्मलित कर्मचारियों को ही छूट दी जायेगी, बाकी किसी भी व्यक्ति को बाहर घूमने की इजाजत नहीं दी जाेयगी।
6. कलेक्टर ने साफ कहा ही कि इस बार किसी भी फल, सब्जी और दूध की दुकानों को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुला रखने की इजाजत होगी।

7. सरकारी दफ्तर व निगम-मंडल के दफ्तर बंद रहेंगे। शर्तों के साथ उद्योग संचालित होंगे। पेट्रोल पंप दोपहर 3 बजे तक ही संचालित होगी।
8. बस, ऑटो, टैक्सी सहित तमाम सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे।

9. माल, सुपर मार्केट व कपड़ा, बर्तन, फैंसी स्टोर, स्टेशनरी सहित ऐसी तमाम दुकानें बंद रहेगी।

10. एसपी अजय यादव ने भी सख्ती के निर्देश दिये हैं। उन्होंने साफ कहा है कि अमूमन लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान कई लोगों की तरफ से बहसबाजी की शिकायत मिलती है, ऐसा पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जायेगी।

Home / Raipur / रायपुर में 7 दिन के लिए लॉकडाउन: जानिए Lockdown से जुड़ी वो 10 बड़ी बातें, जो आपको जानना बेहद है जरूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो