रायपुर

त्रिपुरा के राज्यपाल बनने के बाद रायुपर पहुंचे रमेश बैस, छत्तीसगढी संस्कृति के साथ हुआ स्वागत

Tripura Governor Ramesh Bais: उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी।

रायपुरJul 23, 2019 / 03:04 pm

चंदू निर्मलकर

त्रिपुरा के राज्यपाल बनने के बाद रायुपर पहुंचे रमेश बैस, छत्तीसगढी संस्कृति के साथ हुआ स्वागत

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संसदीय क्षेत्र से 7 बार सांसद रहे (Tripura Governor Ramesh Bais) रमेश बैस त्रिपुरा के राज्यपाल (Tripura governor) बनने के बाद पहली बार आज दोपहर रायपुर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workera) ने पूरी ताकत झोंक दी। माना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल रमेश बैस का ढोल, नगाडो के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी सस्कृति के अनुसार उनका भव्य स्वागत किया। पंथी नृत्या, सुआ और ददरिया नृत्य से एयरपोर्ट का माहौल ही बदल गया था।
 

माना एयपोर्ट पर कार्यकर्ताओं के हुजुम के बीच राज्यपाल रमेश बैस मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है उन्हें वे बखूबी से निभाएंगे। साथ ही रमेश बैस ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं का उनके प्रति प्यार और दुलार का आभार व्यक्त किया।उनके स्वागत के लिए भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत, बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

जानें त्रिपुरा के नए राज्यपाल रमेश बैस से जुड़ी बातें-
1. 2 अगस्त 1947 को जन्में रमेश बैस को 1978 में पहली बार रायपुर नगर निगम का पार्षद चुना गया था।
2. रमेश बैस 1980 से 1984 तक अविभाजित मध्यप्रदेश के विधानसभा सदस्य भी रहे।
3. 1982 से 1988 तक रमेश बैस मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री के पद पर भी कार्यरत रहे।
4. 1989 में रमेश बैस ने पहली बार 9 वां लोकसभा चुनाव लड़ा और चुनाव जीतकर संसद बने।
5. इसके बाद रमेश बैस 1989 से लगातार 1996 तक लगातार 6 बार अविभाजित मध्यप्रदेश में लोकसभा संसद चुने गए।
6. छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विभाजन के बाद भी रमेश बैस रायपुर लोकसभा क्षेत्र के संसद चुने गए।
7. रमेश बैस ने देश के केंद्रीय मंत्र के रूप में भी कार्यभार संभाला है
– मार्च 1998-अक्टूबर 1999 केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात और खान
– अक्टूबर 1999-सितंबर 2000 केंद्रीय राज्य मंत्री, रसायन उर्वरक
– सितंबर 2000-जनवरी 2003 केंद्रीय राज्य मंत्री, सूचना और प्रसारण
– जनवरी 2003-जनवरी 2004 केंद्रीय राज्य मंत्री, खान मंत्रालय
– जनवरी 2004-मई 2004 केंद्रीय राज्य मंत्री, पर्यावरण और वन मंत्रालय
8. छत्तीसगढ़ के मध्यप्रदेश से अलग होने के बाद यहां पर चार लोकसभा चुनाव संपन्न हुए जिसमें तीन बार रमेश बैस ने रायपुर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की।
9. 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रमेश बैस की जगह सुनील सोनी को टिकट दिया था। इस चुनाव में भी भाजपा ने जीत दर्ज की

..और भी है tripura governor or Ramesh Bais से जुड़ी ढेरों खबरें

Home / Raipur / त्रिपुरा के राज्यपाल बनने के बाद रायुपर पहुंचे रमेश बैस, छत्तीसगढी संस्कृति के साथ हुआ स्वागत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.