scriptनकली नोटों को खपाने इन बदमाशों ने अपनाया ये अनोखा तरीका, जानकर उड़ जाएंगे होश | two accused arrested with fake five hundred notes | Patrika News
रायपुर

नकली नोटों को खपाने इन बदमाशों ने अपनाया ये अनोखा तरीका, जानकर उड़ जाएंगे होश

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।

रायपुरApr 03, 2019 / 04:37 pm

चंदू निर्मलकर

chhattisgarh news

संभल जाए बाजार में आया नकली नोट, इस खुलासे से पुलिस के उड़ गए होश

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाद अब महासमुंद में नकली नोटों के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की गिरफ्तर में आए दो युवकों ने पूछताछ में बताया कि नकली नोट बाजार में खपाने का काम लंबे समय से चल रहा था। आरोपियों के इस खुलासे के बाद पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।

आप रहे सतर्क

अगर आपको भी नकली और असली नोटों में अंतर पता नहीं है तो संभाल जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में नकली नोटों को खपाने के लिए आरोपी घूम रहे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस ऐसे संदिग्धों पर नजर बनाए रखी है लेकिन इस मामले में आपको भी सकर्त रहने की जरूरत है। वरना कब कोई नकली नोट थमा दे, आपको पता ही नहीं चलेगी।

ऐसे खपाते थे नकली नोट
आपको जानकर हैरानी होगी कि आरोपी कही और नहीं बल्कि शहर के शराब दुकानों में नकली नोटों को खपाते हैं। अक्सर लोग नशे की हालत में उनको ये पता नहीं होता है कि हाथ में जो नोट दिया गया है नकली है या असली। सूत्रों के मुताबिक महासमुंद में पकड़ाए दो आरोपियों इसी अंदाज में नोट खपा रहे थे। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी खुलासा नहीं किया है।

यहां हुआ बड़ा खुलासा

Chhattisgarh news
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 5 सौ रुपए के नकली नोट खपाने का मामला सामने है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली पाली पुलिस ने दो लोगों को 5-5 सौ के आठ नोट बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी सरायपाली के लंबर बाजार में नोट खपा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है। दोनों आरोपियों के नाम सुनील दास और छत्रमणि साव है। पुलिस ने बताया आरोपी बीटांगीपाली बसना और माधवपाली सरायपाली के है।

गिरफ्तारी के बाद हो सकता है बड़ा खुलासा
पुलिस ने बताया इस मामले में मुख्य सरगना बलौदा निवासी मोतीलाल साहू है जो फरार हो गया। पुलिस ने बताया मुख्य सरगना की गिरफ्तारी पर बड़ा खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई कर रही है।

पति-पत्नी घर में छाप रहे थे नकली नोट
कुछ दिनों पहले राजधानी रायपुर में पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार कर रहे आरोपियों के अमलीडीह स्थित घर से 5 करोड़ रुपए के नकली नोट जब्त किए था। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया था। इनके पास से नकली नोट छापने वाला प्रिंटर, कागज के साथ कई अन्य उपकरण भी मिले थे।

Home / Raipur / नकली नोटों को खपाने इन बदमाशों ने अपनाया ये अनोखा तरीका, जानकर उड़ जाएंगे होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो