script80 लाख के जेवर चुराने वाले दो और चोर झारखंड में पकड़े गए, गिरोह में दर्जन भर चोर हैं शामिल | Two more thieves caught from Jharkhand in 80 lakh jewellery loot case | Patrika News
रायपुर

80 लाख के जेवर चुराने वाले दो और चोर झारखंड में पकड़े गए, गिरोह में दर्जन भर चोर हैं शामिल

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी के नवकार सराफा दुकान से 80 लाख के जेवर चुराने वाले दो और चोरों को झारखंड पुलिस ने पकड़ लिया है। चोरी करने वालों का बड़ा गिरोह है।

रायपुरOct 16, 2021 / 05:40 pm

Ashish Gupta

arrest8.jpg

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर 32 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार

रायपुर. राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी के नवकार सराफा दुकान से 80 लाख के जेवर चुराने वाले दो और चोरों को झारखंड पुलिस ने पकड़ लिया है। चोरी करने वालों का बड़ा गिरोह है। इसमें 10 से 12 लोगों के शामिल होना बताया जा रहा है। गिरोह का सरगना अब तक पकड़ा नहीं गया है। उसकी तलाश में लगी रायपुर पुलिस वापस लौट आई है। इस बीच झारखंड के सिमडेगा पुलिस ने दो और आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है। अब तक मामले में 4 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

केवल चौकी प्रभारी सस्पेंड
प्रारंभ में दो आरोपियों को पकड़ने पर रायपुर पुलिस को समय पर जानकारी नहीं देने पर सिमडेगा जिले के केवल बांसजोर चौकी प्रभारी को ही सस्पेंड किया गया है। चौकी के अन्य स्टाफ को सस्पेंड नहीं किया गया है। झारखंड के सिमडेगा एसपी डॉक्टर शम्स तबरेज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपी पुलिस वालों के बारे में कुछ भी आरोप लगा सकते हैं।

प्रारंभिक जांच में चौकी प्रभारी को सस्पेंड करते हुए उनकी किसी भी प्रकार की संलिप्तता की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि बांसजोर पुलिस 5 अक्टूबर को चोरी करने वाले मोफिजुल शेख और मोजिबुर शेख को गिरफ्तार किया था। उनसे 25 लाख रुपए की चांदी बरामद की थी। इसकी जानकारी रायपुर पुलिस को तत्काल नहीं दी गई थी।

बड़ा गिरोह, दो और पकड़े गए
नवकार सराफा दुकान में चोरी करने वालों का बड़ा गिरोह है। सिमडेगा पुलिस ने गिरोह के सलीम शेख और मकसूद शेख को गिरफ्तार किया है। दोनों साहिबगंज के रहने वाले हैं। अब तक मामले में चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे पहले वाहन चेकिंग के दौरान मोफिजुल शेख और मोजिबुर शेख पकड़े गए थे।

दो बिंदुओं पर हो रही जांच
सिमडेगा एसपी डॉक्टर तबरेज ने बताया कि पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है। चोरी करने वाले गिरोह के अन्य लोगों की तलाश और उनसे चोरी का माल बरामद करना और दूसरा बांसजोर चौकी प्रभारी पर लगने वाले आरोप की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Home / Raipur / 80 लाख के जेवर चुराने वाले दो और चोर झारखंड में पकड़े गए, गिरोह में दर्जन भर चोर हैं शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो