scriptनहाने उतरे दो किशोर तालाब में डूबे, एक की दर्दनाक मौत | Two teens drown in the pond | Patrika News
रायपुर

नहाने उतरे दो किशोर तालाब में डूबे, एक की दर्दनाक मौत

पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर को टाटीबंध के अय्यप्पा तालाब में तिलक साहू (13) और दीपक (12) नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहराई में चले गए। इससे डूबने लगे। आसपास के लोगों की उन पर नजर पड़ गई। पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम को सूचना दी गई।

रायपुरSep 07, 2020 / 11:11 pm

Karunakant Chaubey

रायपुर. आमानाका इलाके में नहाते समय दो किशोर तालाब में डूब गए। गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। उपचार के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। आमानाका पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर को टाटीबंध के अय्यप्पा तालाब में तिलक साहू (13) और दीपक (12) नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहराई में चले गए। इससे डूबने लगे। आसपास के लोगों की उन पर नजर पड़ गई। पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम को सूचना दी गई। इसके बाद आपदा प्रबंधन के गोताखोर व पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल बालकों को बचाने का अभियान शुरू किया गया।

दोनों बालकों को तालाब से बाहर निकाला गया। और तत्काल एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। तिलक का उपचार जारी है। दोनों बालक आसपास ही रहते हैं। बताया जाता है कि बारिश के कारण तालाब में काफी पानी भरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Home / Raipur / नहाने उतरे दो किशोर तालाब में डूबे, एक की दर्दनाक मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो