scriptआज से अनलॉक, अब रात 8 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, जानिए नई गाइडलाइन | Unlock from today shops will open only till 8 pm new guidelines | Patrika News
रायपुर

आज से अनलॉक, अब रात 8 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, जानिए नई गाइडलाइन

Unlock Guideline: आज से व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी दुकानें और संस्थान अब शाम 8 बजे तक खुले रहेंगे

रायपुरSep 29, 2020 / 08:25 am

Bhawna Chaudhary

आज से अनलॉक, अब रात 8 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, जानिए नई गाइडलाइन

आज से अनलॉक, अब रात 8 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, जानिए नई गाइडलाइन

रायपुर. राजधानी के शहरी इलाके में मंगलवार सुबह से व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो (unlock in Raipur) जाएंगी। इन सभी जगहों पर 22 सितंबर से शुरू हुए 7 दिवसीय शहरी इलाकों में कंटेनमेंट (Lockdown in Raipur) की अवधि रात 12 बजे खत्म हो गई। वहीं रायपुर में दुकानें और संस्थान अब शाम 8 बजे तक खुले रहेंगे। इससे पहले दुकानों के लिए शाम 7 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था।

लॉकडाउन अन्य जिलों की स्थिति

दुर्ग 30 सितंबर तक लॉकडाउन।

बालोद 30 सितंबर रात 12 बजे।

कवर्धा 14 सितंबर से आगामी आदेश तक बंद है।

धमतरी 30 सितंबर तक।

महासमुंद 30 सितंबर तक।

कांकेर ग्रामीण क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। 30 सितंबर तक है।

बलौदाबाजार 29 सितंबर तक।

गरियाबंद 29 सितंबर तक।

दंतेवाड़ा किरंदुल व बचेली में 2 अक्टूबर रात 12 बजे तक।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो