scriptरायपुर नगर निगम: पहला नतीजा कांग्रेस के खाते में, इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने दर्ज की जीत | Urban Body Election Results: Cong Candidate win in Raipur Nagar Nigam | Patrika News
रायपुर

रायपुर नगर निगम: पहला नतीजा कांग्रेस के खाते में, इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

रायपुर नगर निगम चुनाव का रुझान अब तेजी से नतीजों में बदल रहे हैं। रायपुर नगर निगम से पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में आया। वार्ड 28 हेमुकल्याणी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी बंटी होरा ने जीत दर्ज की है।

रायपुरDec 24, 2019 / 03:30 pm

Ashish Gupta

congress_candidate.jpeg
रायपुर. रायपुर नगर निगम (Raipur Nagar Nigam Election Results) चुनाव का रुझान अब तेजी से नतीजों में बदल रहे हैं। रायपुर नगर निगम से पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में आया। वार्ड 28 हेमुकल्याणी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी बंटी होरा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी रुस्तम भाटी को 178 से अधिक वोटों से हराया है।
हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी के जीत की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 1678 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के उम्मीदवार रुस्तम भाटी को 1498 और जनता कांग्रेस को 15 वोट और नोटा को 71 वोट मिले हैं।
उधर, रायपुर नगर निगम में दोनों प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे टक्कर है। लेकिन दोनों दलों के कई दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं। जिसमें वर्तमान महापौर और कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद दुबे 300 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
भाजपा की ओर से महापौर का चेहरा और कालीमाता वार्ड से उम्मीदवार संजय श्रीवास्तव भी करीब 300 वोटों पीछे चल रहे हैं। जबकि महर्षि वाल्मीकि वार्ड से राजीव अग्रवाल आगे चल रहे हैं।

सुभाष तिवारी 400 वोट से पीछे। राजकुमार वाडिया आगे, बीजेपी तीसरे नंबर पर। सतनाम सिंह पनाग 800 वोटों से आगे। अमित दास 300 वोटों से आगे। समीर अख्तर 197 वोटों से आगे।

Home / Raipur / रायपुर नगर निगम: पहला नतीजा कांग्रेस के खाते में, इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो