24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग की चेतावनी, इस तारीख तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना बढ़ी

राजधानी सहित प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 11 May 2018, 8:21 PM IST

chhattisgarh weather

रायपुर . शुक्रवार को राजधानी में मौसम के दो रंग दिखे। सुबह से दोपहर 2 बजे तक तेज गर्मी पड़ी, तो दोपहर ढाई बजे शहर में अचानक झमाझम बारिश होने लगी। दिनभर तेज गर्मी से लोगों ने बारिश होने के बाद राहत की सांस ली। बारिश से तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आई।

Read More News: आधे घंटे तक चली तेज आंधी, बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, देखें वीडियो

बारिश थमते ही फिर से साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक तेज धूप निकली। वहीं, गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी उमस कुछ ज्यादा रही। रात का तापमान 32.7 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरप्रदेश के उत्तर-पूर्वी भाग से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी ऊंचाई पर एक द्रोणिका बनी हुई है। इससे राजधानी सहित प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है।

Read More News: मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका फिर बंद कमरे में उठा लिया एेसा कदम

20 मिनट में दो मिली बारिश
राजधानी में दोपहर दो बजे से ढाई बजे तक हुई तेज बारिश से कुछ देर के शहर का ट्रैफिक थम गया था। बड़ी बूंदों के साथ बारिश होने से लोग जहां गुजर रहे थे, वहीं पर रुक कर बारिश के थमने का इंतजार करते दिखे। शहर में 20 मिनट में करीब 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं शहर के कुछ इलाकों में छोटे-छोटे ओले भी गिरे।

Read More News: महापंचायत में शिक्षाकर्मियों का फैसला, बोले - अब 90 विधानसभाओं में मनाएंगे संविलियन संकल्प दिवस

मौसम विभाग की चेतावनी
द्रोणिका के असर से दक्षिणी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की अंति संभावना है। राजधानी में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। अपरान्ह या शाम को गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। शेष भाग में मौसम शुष्क रहने की अंति संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर- 41.1

माना- 41.5
बिलासपुर- 43.2

पेंड्रारोड - 41.9
अंबिकापुर- 40.7

जगदलपुर- 36.3
दुर्ग- 40.6

राजनांदगांव- 41.0