scriptWeather Update: इस बार पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा | Weather Forecast for CG: Weather change in CG, cold, winter weather | Patrika News
रायपुर

Weather Update: इस बार पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा

Weather Forecast For CG: छत्तीसगढ़ की राजधानी के आस-पास के इलाकों में मौसम साफ तथा सुहावना बना है। आगामी तीन चार दिनों में प्रदेश में और ठंड बढ़ेगी।

रायपुरNov 14, 2019 / 06:53 pm

Ashish Gupta

cold_weather_news.jpg
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी (Weather Forecast for CG) के आस-पास के इलाकों में मौसम साफ तथा सुहावना बना है। गुरुवार को सुबह से ही धूप निकली तथा कई क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
आगामी तीन चार दिनों में प्रदेश में और ठंड बढ़ेगी। गुरुवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया है। जबकि अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू एवं कश्मीर पर एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ पहुंच चुका है। इस कारण पहाड़ों में बर्फबारी बढ़ेगी। उसका असर प्रदेश में होगा ठंड भी बढ़ेगी। हालांकि इस बीच छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा।
गुरुवार को बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव का 13 डिग्री, अंबिकापुर का 12.3 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर का 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। रात के तापमान में रोज थोड़ी-थोड़ी कमी आएगी। इसके असर से दोपहर के तापमान में भी थोड़ी गिरावट संभव है। पूरे प्रदेश के तापमान में नवंबर के दूसरे सप्ताह से गिरावट शुरू हो गई है।

Home / Raipur / Weather Update: इस बार पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो