scriptWeather Update: रायपुर में हल्की बारिश के आसार, बादलों ने गिराया प्रदेश का पारा | Weather to change in Chhattisagrh Rainfall alert in next 24 hours | Patrika News
रायपुर

Weather Update: रायपुर में हल्की बारिश के आसार, बादलों ने गिराया प्रदेश का पारा

Weather Update: एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इस कारण से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

रायपुरApr 15, 2021 / 09:52 am

Ashish Gupta

रायपुर. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश का मौसम (Chhattisgarh Weather Update) बदला हुआ है। बुधवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। इससे प्रदेश में तापमान में हल्की गिरावट आई है। राजधानी रायपुर में सुबह से शाम तक दिनभर बादल छाए रहे। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा, जो सामान्य था।

ये भी पढ़ें: यहां कोरोना मरीजों का राम भरोसे चल रहा इलाज, न समय पर मिल रही रिपोर्ट और न दवा

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमानों में प्रदेश के रायपुर, बस्तर तथा दुर्ग में उल्लेखनीय गिरावट रही तथा शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। इसी तरह न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के दुर्ग संभाग में उल्लेखनीय वृद्धि तथा शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। बिलासपुर संभाग में सामान्य से कम रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.0 डिग्री तथा सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के दो और जिले हुए लॉक, इस जिले में 19 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इस कारण से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना (Rainfall Alert in 24 Hours) है। इसके अलावा कुछ जगहों पर वज्रपात होने या अंधड़ चलने की संभावना है। गुरुवार को राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा तथा गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान
(डिग्री सेल्सियस में)
रायपुर – 36.0 – 24.8
बिलासपुर- 39.0- 21.5
पेंड्रारोड- 38.2- 21.2
अंबिकापुर – 37.2- 21.4
जगदलपुर – 32.5- 23.0
दुर्ग – 37.4 – 22.5
राजनांदगांव – 40.2- 20.0

Home / Raipur / Weather Update: रायपुर में हल्की बारिश के आसार, बादलों ने गिराया प्रदेश का पारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो