एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक अवदाब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के दक्षिण भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान नहीं बढ़ेगा।
प्रमुख शहरों में रात का तापमान
(डिग्री सेल्सियस में)
रायपुर – 17.6
बिलासपुर – 16.2
पेंड्रारोड- 12.0
अंबिकापुर – 13.4
जगदलपुर – 17.6
दुर्ग – 13.8
राजनांदगांव – 14.8