scriptजानिए किस जिले में कितने ब्लॉक आते हैं रेड जोन में, बिलासपुर में हैं सबसे ज्यादा | Which district in Red, Orange and Green zone due to Coronavirus in CG | Patrika News
रायपुर

जानिए किस जिले में कितने ब्लॉक आते हैं रेड जोन में, बिलासपुर में हैं सबसे ज्यादा

छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Governmnet) ने तीसरी रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन (Red, Orange and Green Zone ) की सूची जारी कर दी है। रायपुर ग्रीन जोन से सीधे रेड जोन में पहुंच गया है।

रायपुरJun 03, 2020 / 07:49 am

Ashish Gupta

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Governmnet) ने तीसरी रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन (Red, Orange and Green Zone ) की सूची जारी कर दी है। रायपुर ग्रीन जोन से सीधे रेड जोन में पहुंच गया है। प्रदेश के 16 जिलों के 26 ब्लॉक रेड, 17 जिलों के 38 ब्लॉक ऑरेंज जोन में हैं। 20 जिलों में 126 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की पहली सूची 22 मई को जारी हुई थी, जिसमें सिर्फ चार ब्लॉक ही रेड जोन में थे, जबकि दूसरी सूची 26 मई को जारी हुई थी, जिसमें यह संख्या 13 तक जा पहुंची थी, जो अब बढ़कर 26 हो गई है।
रेड जोन : बालोद- डौंडीलोहरा। कोरबा – कोरबा। रायपुर – रायपुर शहर। राजनांदगांव- छुरिया, डोंगरगढ़। सरगुजा – अंबिकापुर शहरी। बिलासपुर- कोटा, तखतपुर, बिलासपुर शहरी, मस्तुरी, बिल्हा। कवर्धा- बोड़ला। बलौदाबाजार- बलौदाबाजार। बलरामपुर- वाड्रफनगर। बस्तर- जगदलपुर। बेमेतरा- नवागढ़। जशपुर – पत्थलगांव, बगीचा, दुलदुला। कांकेर- दुर्गकोंदल। कोरिया- खंडगवां। महासमुंद – बागबाहरा, बसना। मुंगेली- लोरमी, मुंगेली। रायगढ़- लोइंग, रायगढ़ शहरी।
ऑरेंज जोन : बालोद- गुरुर, गुंडरदेही। जांजगीर- बलौदा, नवागढ़, सक्ती। बलौदाबाजार- बिलाईगढ़, सिमगा, लवन। बेमेतरा- साजा। दंतेवाड़ा- गीदम। धमतरी- गुजरा, नगरी, धमतरी शहरी। दुर्ग- पाटन, निकुम, भिलाई शहरी। जशपुर – कुनकुरी, कांसबेल, लोदम। राजनांदगांव – मोहला, अंबागढ़ चौकी, घुमका। सरगुजा- मैनपाट। कांकेर – नरहरपुर, कांकेर, कोयलीबेड़ा। कोरिया – बैकुंठपुर, मनेंद्रगढ़। मुंगेली – पथरिया। महासमुंद – महासमुंद, सरायपाली। रायगढ़- बरमकेला, लैलूंगा। बलरामपुर- बलरामपुर, राजपुर, कुसमी, रामनुजगंज। बस्तर- बकावंड।

Home / Raipur / जानिए किस जिले में कितने ब्लॉक आते हैं रेड जोन में, बिलासपुर में हैं सबसे ज्यादा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो