scriptझीरम के सबूत पेश करने कांग्रेस सीएम पर क्यों नहीं बना रही दबाव: सांसद सरोज | Why Congress is not pressurizing CM to present evidence of Jhiram kand | Patrika News
रायपुर

झीरम के सबूत पेश करने कांग्रेस सीएम पर क्यों नहीं बना रही दबाव: सांसद सरोज

– प्रतिशोध की राजनीति कर भाजपा कार्यकर्ताओं के खि़लाफ़ झूठी एफआईआर कर प्रताडि़त का लगाया आरोप। – मुंगेली और बिलासपुर जिलों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभा को किया संबोधित।

रायपुरJun 25, 2020 / 12:09 pm

CG Desk

BJP MP Saroj Pandey

BJP MP Saroj Pandey

रायपुर . भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। झीरम कांड को लेकर उन्होंने कहा, झीरम घाटी नक्सली हमले की जांच को लेकर हमेशा भाजपा पर दोषारोपण करने वाली कांग्रेस आज प्रदेश में सत्ता में होने के बावज़ूद जांच में कोई सहयोग क्यों नहीं कर रही है। क्यों नहीं कांग्रेस नेता अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर यह दबाव बना रहे हैं कि वे सबूत अब पेश करके जांच को मुकम्मल अंजाम तक पहुंचाएं। पांडेय ने यह बातें मुंगेली ज़िला की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभा को संबोधित करते हुए कहीं।
पांडेय ने कहा, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने 18 महीने के कार्यकाल में जनता की भलाई के लिए कुछ कार्य नहीं किया है। प्रदेश की भूपेश सरकार ने प्रदेश में तबादला उद्योग चलाकर प्रदेश के विकास को रोक दिया है। अगर कोई प्रदेश सरकार से किए गए वादों के बारे में पूछते हैं तो मुख्यमंत्री और कांग्रेस के लोग चुप्पी साध लेते है। प्रदेश सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर भाजपा कार्यकर्ताओं के खि़लाफ़ झूठी एफआईआर कर उन्हें प्रताडि़त कर रही है।
केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का प्रथम कार्यकाल उपलब्धियों वाला रहा। इसी का यह सुपरिणाम था कि 2019 के चुनाव में जनता ने मोदी पर भरोसा करते हुए उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाया और भाजपा को 303 सीटें मिलीं।

Home / Raipur / झीरम के सबूत पेश करने कांग्रेस सीएम पर क्यों नहीं बना रही दबाव: सांसद सरोज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो