scriptपति की खुल गई थी अवैध संबंध की पोल, पत्नी को रास्ते से हटाने तीसरी मंजिल से दिया धक्का, फिर.. | Wife push from the third floor for killed by Husband | Patrika News
रायपुर

पति की खुल गई थी अवैध संबंध की पोल, पत्नी को रास्ते से हटाने तीसरी मंजिल से दिया धक्का, फिर..

हादसे के बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुरJun 14, 2018 / 06:46 pm

चंदू निर्मलकर

Chhattisgarh news

पति की खुल गई थी पोल, पत्नी को रास्ते से हटाने तीसरी मंजिल से दिया धक्का, फिर..

बिलासपुर. सरकंडा में पति ने पत्नी को जान से मारने के इरादे से तीसरी मंजिल से धक्का देकर गिरा दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि पति का दूसरी औरत के साथ अवैध संबंध चल रहा था। घायल महिला का इलाज सिम्स में चल रहा है। घटना सोमवार दोपहर 2 बजे जबड़ापारा में हुई। हादसे के बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने युवक को दूसरी युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ा
सरकंडा पुलिस के अनुसार, जबड़ापारा में मकान में किराए पर रहने वाली सुनीता महिलांगे (24) का विवाह वर्ष 2015 में जबड़ापारा के अभिजीत महिलांगे (29) से हुआ था। दोनों की एक वर्ष की बेटी (तान्या) है। शादी के एक वर्ष बाद अभिजीत दूसरी लड़की से प्रेम करने लगा। सकरी में अभिजीत को पुलिस ने एक युवती के साथ पकड़ा था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच इसे लेकर अक्सर विवाद होता था। अभिजीत अपनी पत्नी सुनीता से मारपीट करता था।

CG News

पति को दूसरी महिला से हो गया प्यार
सुनीता की शिकायत पर पुलिस ने अभिजीत के खिलाफ कार्रवाई की थी। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद सुनीता की मुलाकात एक महिला से हुई। महिला उसके घर आया करती थी। अभिजीत ने उस महिला से पे्रम करने लगा। इस बात पर फिर अभिजीत और सुनीता के बीच विवाद होने लगा। अभिजीत कई दिन तक घर से बाहर रहता था। 9 जून को सुनीता की तबीयत खराब होने पर उसे मकान मालिक रमेश पाण्डेय ने सिम्स में भर्ती किया था।

सुनीता के नंबर को किया ब्लैक लिस्ट
इस बीच सुनीता ने अभिजीत को मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन उसने सुनीता के नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था। 11 जून को सुनीता ने अभिजीत के मोबाइल पर अस्पताल से डिस्चार्ज होने का मैसेज भेजा। 11 जून को ही दोपहर 1 बजे अभिजीत घर पहुंचा। सुनीता ने उसे 3 दिन तक बाहर रहने का कारण पूछा। इस पर उसने सुनीता के साथ विवाद किया। सुनीता छत की तीसरी मंजिल पर चली गई। पीछे-पीछे अभिजीत भी छत पर पहुंचा और सुनीता से मारपीट करते हुए उसे छत से घक्का दे दिया। नीचे गिरने से सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। सिम्स में उसका इलाज चल रहा है।

परिजनों व डॉक्टरों को दी झूठी जानकारी
सोमवार दोपहर सुनीता को छत से गिराने के बाद अभिजीत ने परिजनों को मोबाइल पर कॉल करके ये बताया कि सुनीता तीसरी मंजिल से कूद गई है। इधर अभिजीत ने सुनीता को सिम्स में भर्ती कराया और अपना पता जरहाभाठा लिखवा दिया। अस्पताल से मेमो सिविल लाइन भेजा गया। पुलिस जरहाभाठा पहुंची तो पता चला कि सुनीता और अभिजीत जबड़ापारा में रहते हैं। इसके बाद सिविल लाइन थाने से मेमो सरकंडा थाने भेजा गया।

बयान के बाद अस्पताल से पति को किया गया गिरफ्तार
सरकंडा पुलिस मंगलवार को सुनीता का बयान दर्ज करने सिम्स पहुंची। उसने पुलिस को शादी के बाद से पति अभिजीत की प्रताडऩा, मारपीट और छत से धक्का देकर जान से मारने का प्रयास करने की कहानी सुनाई। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभिजीत को अस्पताल से ही हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ धारा 307 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

Home / Raipur / पति की खुल गई थी अवैध संबंध की पोल, पत्नी को रास्ते से हटाने तीसरी मंजिल से दिया धक्का, फिर..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो