मिली जानकारी के अनुसार चुचरुंगपुर निवासी महिला चिंता बाई सोनवानी (45) पति राधे श्याम सोनवानी के घर हमेशा सुबह से लेकर देर रात तक अंजान लोगों का जमावड़ा लगा रहता था। इससे अक्सर पड़ोस में रहने वाले लोग परेशान हो रहे थे। इलाके के एक शख्स ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश की। जिसके बाद पता चला कि महिला के लोगों की भीड़ लगी रहती है। पतासाजी करने पुलिस की टीम ने महिला चिंता बाई के घर दबिश देकर अवैध शराब का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि महिला अपने घर में 37 हजार 500 रुपए की अवैध शराब छुपा कर रखी थी। मुखबिरी की सूचना के बाद इस मामले का खुलासा किया।
पुलिस ने बताया कि महिला चिंता बाई घर में अंग्रेजी गोवा शराब की 12 पेटी और लगभग पच्चीस पौवा रेत में छिपाकर रखी थी। पुलिस जब पहुंची तो महिला गोलमोल जवाब दे रही थी कड़ाई से पूछने पर अवैध शराब के धंधे के बारे में बताया। जिसके बाद पुजिल की टीम ने अवैध शराब को जब्त कर लिया। अवैध शराब का मूल्य 37 हजार 500 रुपए आंकी गई है। महिला को गिरफ्तार कर धारा 34/2 के तहत कार्यवाही की गई है।