scriptमहिला सहायता समूह ने की सचिव को हटाने की मांग, लॉकडाउन के बाद मिलेंगे मुख्यमंत्री से | Women support group demanded the removal of the secretary | Patrika News
रायपुर

महिला सहायता समूह ने की सचिव को हटाने की मांग, लॉकडाउन के बाद मिलेंगे मुख्यमंत्री से

– विभाग के अधिकारी मनहर पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम कांग्रेस महामंत्री विधायक कन्हैया अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा है।

रायपुरSep 22, 2020 / 09:18 pm

CG Desk

kanhaiya_agrawal.jpg
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ की ओर से स्कूली बच्चों को प्रदान किए जाने वाले गणवेश की सिलाई के लिए पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह के साथ दोहरा बर्ताव किया जा रहा है । विभाग के अधिकारी मनहर पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम कांग्रेस महामंत्री विधायक कन्हैया अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा है। महिला स्व सहायता समूह की शोभा ठाकुर व पार्वती देवांगन ने बताया कि स्कूली बच्चों के लिए हाथ करघा संघ द्वारा प्रतिवर्ष लगभग 65 लाख गणवेश पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह से तैयार कराए जाते हैं। लेकिन, इस वर्ष चुनिंदा 25 समूहों को ही भारी संख्ख्ख्या में गणेश की सिलाई का आर्डर कमीशन के चक्कर में अधिकारी द्वारा जारी किया गया है, जिन 25 समूहों को लाखों गणवेश का आर्डर दिया जाता है वह समूह प्रदेश की महिलाओं से नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के कारीगरों को बुलाकर कपड़ा सिलाई करने आते है।
अधिकारी के इस निर्णय प्रदेश की महिलाएं बेरोजगार हो गई हैं ।अन्य समूहों को एक से चार हजार तक सिलाई के लिए आदेश दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी बीपी मनोहर को हटाने और हर महिला स्व सहायता समूह को समान रूप से सिलाई हेतु आवंटन जारी करने की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कन्हैया अग्रवाल को सौंपा। अग्रवाल ने समूहों को इस मामलों को मुख्यमंत्री को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही विभागीय अफसर गड़बड़ी करने और स्थानीय महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय की शिकायत विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री से करने की बात कही है। रायपुर, दुर्ग, पाटन, धमतरी, भिलाई, चारामा और कोंडागांव की महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने यह ज्ञापन सौंपा है।

Home / Raipur / महिला सहायता समूह ने की सचिव को हटाने की मांग, लॉकडाउन के बाद मिलेंगे मुख्यमंत्री से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो