scriptमाओवादी मोर्चे पर अगले महीने होगी महिला बटालियन की तैनाती | womens batalian in naxal front | Patrika News
रायपुर

माओवादी मोर्चे पर अगले महीने होगी महिला बटालियन की तैनाती

चिह्नांकित किए गए तेजतर्रार नवप्रशिक्षु को बस्तर भेजा जाएगा। उनके लिए अलग महिला यूनिट बनाई जाएगी।

रायपुरFeb 14, 2018 / 11:40 pm

Rajesh Lahoti

womens

womens army

रायपुर . माओवादी मोर्चे पर शीघ्र ही छत्तीसगढ़ आम्र्स फोर्स और जिला पुलिस की महिला टीम को तैनात किया जाएगा। मार्च के अंतिम सप्ताह में उन्हें भेजने की योजना बनाई गई है। इसके लिए करीब ७०० महिलाबल को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र माना में उनकी ट्रेनिंग अंतिम चरण में चल रही है। इसके पूरा होने के बाद चिह्नांकित किए गए तेजतर्रार नवप्रशिक्षु को बस्तर भेजा जाएगा। उनके लिए अलग महिला यूनिट बनाई जाएगी। उन्हें बलवा से लेकर सर्चिंग, कानून व्यवस्था, तलाशी अभियान, घायलों को प्राथमिक उपचार और जनरल ड्यूटी के साथ ही ऑपरेशन्ल में शामिल किया जाएगा।
विभागीय अधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि उनकी तैनाती से राज्य और केंद्रीय सुरक्षाबलों पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी। ज्ञात हो कि राज्य पुलिस के साथ ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भी बस्तर में इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआर) का गठन कर चुका है। इसमें शामिल की गईं करीब २०० महिलाओं को अंबिकापुर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसलिए जरूरत
माओवादियों ने बड़ी संख्या में महिला यूनिट को अपने कॉडर में शामिल किया है। वह फोर्स का ध्यान भटकाने से लेकर विस्फोटक बिछाने और ऑपरेशन्स में शामिल रहती हैं। तलाशी अभियान के दौरान उनके सामने आने से सुरक्षाबलों को परेशानियों के साथ ही कानूनी अड़चनें आती हैं। फोर्स का रास्ता रोकने के लिए महिला माओवादी छेड़छाड़ और अनाचार का आरोप तक मढ़ देती हैं। इसके कारण कई बार फोर्स को अपनी कार्रवाई बंद कर खाली हाथ लौटना पड़ा है। इसे देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार इसके गठन के कवायद में जुटी हुई थीं।
नई बटालियन
राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद छत्तीसगढ़ आम्र्स फोर्स (सीएएफ) की तीन नई बटालियन क्रमांक १९, २० और २१ का गठन किया गया है। इसमें करीब २५०० लोगों की आरक्षक और अन्य पदों पर भर्ती की गई है। इसे शुरू करने के लिए शेष पदों को पदोन्नति के पूरा किया जाएगा। गौरतलब है कि इस नई बटालियन का मुख्यालय महासमुंद में बनाया गया है।
तैनाती होगी
छत्तीसगढ़ आम्र्स फोर्स की महिला यूनिट को माना में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद उन्हें आवश्यकता के अनुसार बस्तर क्षेत्र में तैनात किया जाएगा।
– पी. सुंदरराज, डीआईजी, बस्तर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो