scriptWorld Music Day: आज है विश्व संगीत दिवस, जानिए इसके पीछे का इतिहास | WORLD MUSIC DAY 2022: HISTORY AND CELEBRATION | Patrika News
रायपुर

World Music Day: आज है विश्व संगीत दिवस, जानिए इसके पीछे का इतिहास

WORLD MUSIC DAY 2022: 21 जून यानी विश्व संगीत दिवस संगीत के कलाकारों के सम्मान में मनाया जाता है। जानिए इसका महत्व और पीछे का इतिहास की क्यों आज के दिन को विश्व संगीत दिवस कहा गया।

रायपुरJun 21, 2022 / 05:46 pm

CG Desk

music.jpg
WORLD MUSIC DAY 2022: रायपुर। शहर के उद्यानो और सार्वजनिक स्थानों में आज के दिन युवा संगीत के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते है। कुछ कलाकार अपने गायन लोगो के सामने रखते है तो कुछ संगीत उपकरणों को बजा कर। आज के दिन प्रदेश के बहुत से शहरों में इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन लोग उस कला के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते है, जो इन्हें संस्कृति, क्षेत्र, भाषा और धर्म से जोड़ता है। विश्व संगीत दिवस पर हर कलाकार जो की संगीत से जुड़ा है उन्हे अपने शिल्प का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। विश्व संगीत दिवस 120 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है। विदेशों में कलाकार आज के दिन पार्क और स्टेडियम में फ्री पब्लिक कंसर्ट्स आयोजन करते है। उनका मानना होता है की आज के दिन हर किसी को बिना फायदा के इस कला से अवगत कराया जा सकता है, इसीलिए आज के दिन सारे शौकिया और पेशेवर दोनो ही तरह के बिना किसी फायदे के अपने कला लोगो के सामने रखते है।
विश्व संगीत दिवस का इतिहास
एक सिद्धांत के अनुसार 1976 में अमेरिकी संगीतकार जोएल कोहेन ने ग्रीष्मकालीन संक्रांति की शुरुवात की थी। आज के दिन जोएल केहोन ने पूरी रात संगीत समारोह का प्रस्ताव रखा। उस दिन बड़े भव्य ढंग से फ्रांस में इस समारोह का आयोजन हुआ और देश भर के लोग शामिल हो कर समारोह का आनंद उठाया। ये देख जोएल कहां ने प्रस्ताव रखा की 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे यानी विश्व संगीत दिवस घोषित किया जाएगा। तब से पूरी दुनिया 21 जून को विश्व संगीत दिवस मानती है।

Home / Raipur / World Music Day: आज है विश्व संगीत दिवस, जानिए इसके पीछे का इतिहास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो