scriptकिन्नर को शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया शारीरिक शोषण फिर लुटे 5 लाख रुपए | Young Men rapes transgender for 4 years in raipur, loot 5 lakh | Patrika News
रायपुर

किन्नर को शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया शारीरिक शोषण फिर लुटे 5 लाख रुपए

चार सालों से कर रहा था शारीरिक शोषण, किन्नर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस.

रायपुरMar 15, 2020 / 05:05 pm

CG Desk

किन्नर को शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया शारीरिक शोषण फिर लुटे 5 लाख रुपए

किन्नर को शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया शारीरिक शोषण फिर लुटे 5 लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक आश्चर्य करने वाली खबर सामने आई है। एक किन्नर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के साथ ब्लैकमेलिंग करने की शिकायत पुलिस को दर्ज कराइ है। पीड़ित ने आरोप लगते हुए बताया कि आरोपी ने जबरजस्दी साढ़े 5 लाख रुपए की वसूली और मारपीट करने की भी बात कही है। किन्नर ने आरोपी युवक के खिलाफ डीडी नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, आरडीए, रायपुरा निवासी किन्नर की शिकायत पर संजय नगर निवासी यशवंत साहू पर शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक शोषण तौर पर शोषण करने के लिए धारा 294, 323, 506, 384 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी चार सालों से शादी करने और अपने समाज में स्थान दिलाने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। इसके अलावा मारपीट और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की भी धमकी दी है। इस पर थाना प्रभारी से उचित कार्रवाई की मांग की है।

डीडी नगर टीआई मंजुलता राठौर के मुताबिक, झंडा चौक, संजय नगर निवासी यशवंत साहू और एक थर्ड जेंडर आपस मे परिचित हैं। यशवंत साहू उसे पिछले चार साल से शादी करने की बात कह रहा था, लेकिन उसने उसके साथ शादी नहीं की. इसके अलावा उसने पीड़ित के साथ मारपीट और ब्लैकमेल कर साढ़े पांच लाख की वसूली भी की है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Home / Raipur / किन्नर को शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया शारीरिक शोषण फिर लुटे 5 लाख रुपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो