scriptभाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय को स्मरण किया | BJP workers remembered Pt. Upadhyay | Patrika News
रायसेन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय को स्मरण किया

टडैया धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया

रायसेनSep 25, 2020 / 11:50 pm

chandan singh rajput

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय को स्मरण किया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय को स्मरण किया

देवरी. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठनकर्ता और भारतीय जन संघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। टडैया धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं पिछड़ा वर्ग के पूर्व अध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौरसिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का बचपन बहुत ही कष्टप्रद परिस्थितियों में बीता। जब वह मात्र तीन वर्ष के थे तभी उनके पिता का स्वर्गवास हो गया। इसके बाद सात वर्ष की अवस्था में मां का साथ भी छूट गया। उन्होंने आगरा और प्रयागराज में शिक्षा हासिल की। इस मौके पर शिवकुमार चौबे, राधेलाल रघु, अरविंद दुबे, शिवनारायण दुबे, राजेश तड़ैया, कैलाश मेहरा, नीरज श्रीवास्तव, शिवनारायण रघु, ऋ षभ जैन उपस्थित रहे।
जयंती मनाई गई
बरेली. प्रखर राष्ट्रवादी अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोडऩे वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पूर्व मंडल अध्यक्ष विट्ठलदास भूतड़ा के ग्रह निवास पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमाशंकर जैन ने की। वहीं वार्ड क्रमांक 02 जवाहर कॉलोनी में वार्ड की पूर्व पार्षद गायत्री देवी रामलाल मेहरा के निवास स्थान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। वहीं भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रजिज्लित किया गया। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विट्ठलदास भूतड़ा, विनोद साहू, जोधाराम ठाकुर, रीतेश जैन, रेवासिंह, श्याम सारंग, शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे।

एकात्म मानववाद के विचारों के प्रणेता थे पंडितजी
बाड़ी. भारतीय जनता पार्टी द्वारा एकात्म मानववाद के पुरोधा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा मंडल बाड़ी द्वारा शुक्रवार को दोपहर 12बजे बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई, जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि एकात्म मानववाद के विचारों के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल एक नाम ही नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर मंडल बाड़ी के लगभग सभी पोलिंग बूथों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फ हराया। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल सोनी, फूल सिंह गौर, सुरेश पाल, प्रकाश यादव, रघुवीर ठाकुर, रमेश सिंह, मनोज शर्मा, आलोक राय, शुभम श्रीवास्तव, रविंद्र ठाकुर, अभिषेक साहू, कैलाश चौहान, गोरेलाल पाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Home / Raisen / भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय को स्मरण किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो