scriptमहिला मजदूरों से भरी बस पलटी, 12 से अधिक महिला श्रमिक हुईं घायल | bus accident women laborer bus overturned 18 worker injured | Patrika News
रायसेन

महिला मजदूरों से भरी बस पलटी, 12 से अधिक महिला श्रमिक हुईं घायल

सुल्तानपुर से गौहरगंज के बीच हुआ बड़ा बस हादसा, 12 से अधिक महिला श्रमिक हुईं घायल

रायसेनOct 19, 2019 / 11:37 am

KRISHNAKANT SHUKLA

महिला मजदूरों से भरी बस पलटी, 12 से अधिक महिला श्रमिक हुईं घायल

महिला मजदूरों से भरी बस पलटी, 12 से अधिक महिला श्रमिक हुईं घायल

रायसेन/ जिले के पुलिस चौकी गौहरगंज अंतर्गत चिकलोद चौकी के पास बिनेका-सुल्तानपुर के बीच आज शनिवार की सुबह लगभग साढ़े छह से पौने सात बजे के बीच नाहर फैक्ट्री मण्डीदीप की महिला मजदूरों से बस पलटी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें सवार डेढ़ दर्जन महिला कर्मचारी घायल हो गईं।सडक़ हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायल महिला मजदूरों को सुल्तानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया है। घायलों को डॉक्टरों ने इलाज के बाद छुट्टी दे दी है।

 

चिकलोद पुलिस चौकी प्रभारी संतोष दागी ने बताया कि शनिवार को रोजाना की तरह नाहर फैक्ट्र्री मंडीदीप की बस क्रमांक एमपी04-पीए-2606 का चालक मझौली कासिया गांव की 15-16 महिला मजदूरों को लेकर जा रहा था।तभी सुल्तानपुर से गौहरगंज के समीप शनिवार को सुबह करीब साढ़े छह से पौने 7 बजे सडक़ पर अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।बस में सवार महिला मजदूरों में चीखपुकार मचने से ग्रामीणजन मदद के लिए दौड़े। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सुल्तानपुर के सरकारी अस्पताल भिजवाने मेंभरपूर सहायता की ।चिकलोद पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारियों ने बस चालक के खिलाफ भादंवि की धारा 279, धारा 337 के तहत केस दर्ज कर दिया है।

Home / Raisen / महिला मजदूरों से भरी बस पलटी, 12 से अधिक महिला श्रमिक हुईं घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो