scriptCelestial lightning latest news : धान रोपते समय आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला मजदूरों की मौत | Celestial lightning latest news : Two female laborers die | Patrika News
रायसेन

Celestial lightning latest news : धान रोपते समय आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला मजदूरों की मौत

इलाज के लिए ले जाते समय सिलवानी के रास्ते में महिलाओं ने तोड़ा दम
 

रायसेनJul 24, 2019 / 05:56 pm

Amit Mishra

news

Celestial lightning latest news : धान रोपते समय आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला मजदूरों की मौत

रायसेन। थाना गैरतगंज के तहत सोडरपुर गांव में बुधवार को दोपहर एक किसान के खेत में धान के पौधों की रोपाई कार्य चल रहा था। अचानक आकाश में छाए बादलों ने बारिश की झड़ी लगा दी।गरज चमक के बीच दो महिला मजदूरों के ऊपर तभी अचानक आकाशीय बिजली Celestial lightning गिरी। गंभीर रूप से झुलसी इन महिला मजदूरों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से सिलवानी अस्पताल District Hospital ले जाया जा रहा था। लेकिन गंभीर रूप से झुलसी इन महिलाओं ने रास्ते में ही दम तोड Woman Death दिया। गैरतगंज पुलिस ने दोनों शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


पौधों की रोपाई कर रहीं थीं
गैरतगंज थाना टीआई दीनदयाल आजाद ने बताया कि बुधवार को दोपहर सोडर पुर गांव में उस समय आकाशीय बिजली गिरी जब यह दोनों महिला मजदूर एक खेत में धान के पौधों की रोपाई कर रहीं थीं। आकाशीय बिजली की चपेट में आई बिरजो बाई पति सीताराम लोधी आयु 44वर्ष, सुमन बाई पति शिब्बू लोधी आयु लगभग 45 वर्ष की मौत हो गई।

चार तीन दिन पहले भी हुई थी महिला की मौत
चार दिन पहले भी थाना कोतवाली क्षेत्र के छिमछिरी बेरवान के नजदीक खजूरीखेड़ा के एक खेत में दोपहर खेत में धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार महिला मजदूर बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई थी। गंभीर हालत में महिला को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मृतिका के चार बच्चे हैं।


मृतिका मजदूर की हैं चार बच्चे …..
अमरावद वाज्याफ्त निवासी गजराज सिंह बैरागी गरीब मजदूर हैं। उसकी पत्नी लीला बाई बैरगाी भी मजदूरी कर परिवार का पेट पालने में मदद करती थी। रोजाना की तरह बीते शनिवार को सुबह मृतिका लीलाबाई बैरागी व उसका पति गजराज सिंह छिमछिरी बेरवान के करीब खजूरीखेड़ा एक खेत पर धान के पौधों की रोपाई करने गए थे। तभी बीते शनिवार की दोपहर जोरदार बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई थी। मृतिका के 4 बच्चे हैं। इनमें 2 पुत्र लक्ष्मण सिंह बैरागी,दीपक बैरगाी पुत्री पूजा बाई, छोटी बाई बैरागी शामिल हैं।
कर बुरा हाल हो गया हैं।

Home / Raisen / Celestial lightning latest news : धान रोपते समय आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला मजदूरों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो