scriptडिमांड की थी 15 की, बजट मिला 10 लाख | Demand was 15, budget got 10 lakhs | Patrika News
रायसेन

डिमांड की थी 15 की, बजट मिला 10 लाख

डिमांड की थी 15 की, बजट मिला 10 लाख

रायसेनJun 09, 2018 / 01:52 pm

chandan singh rajput

fund

Chitfund

रायसेन. बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन व जिला होमगार्ड द्वारा शासन को १५ लाख रुपए की मांग शासन से की थी, जिसके विरुद्ध शासन ने १० लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा होमगार्ड ने नाव, मोटरबोट सहित आधुनिक संसाधनों की डिमांड शासन के पास भेजी है। अब आपदा प्रबंधन व बाढ़ आपदा राहत की जिला-प्रशासन की बैठक का इंतजार कर रहा है। इस साल अत्याधुनिक संसाधनों को भी शामिल किया जा रहा है। ताकि बाढ़ में फंसने वाले लोगों को सुरक्षित बचाना तय किया जा सके। होमगार्ड ने नए आधुनिक संसाधनों की मांग की है।

इनमें तीन रबर बोट, तीन ओबीएम इंजन २५ हॉर्स पावर, ५ फुट पंप, ५० रेनकोट, १ रोप लांचर, ५ स्नेक केचर, १०० जूट रोप आधा इंच, ५० स्वीमिंग कॉस्ट््यूम शामिल हैं। हालांकि दो नाव, दो इलेक्ट्रॉनिक बोट सहित तीन रस्से, दो सर्च लाइट, एक रबर की नाव होमगार्ड के पास पहले से ही मौजूद हैं।

उल्लेखनीय है कि जिले के हाईरिस्क क्षेत्रों में इस बार जिला होमगार्ड विभाग सहित प्रशासन की ६ टीमें तैनात रहेंगी। जो सूचना मिलते ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थित पर काबू करेंगी। नगरपालिका, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अभी सतर्क नहीं हुए हैं।

शहर में ४-५ नाले ऐेसे हैं,जो धुंआधार बारिश के दौरान बाढ़ जैसे हालात खड़े कर देते हैं। जिससे बाढ़ जैसे हालात होने पर लोगों की जान को खतरा तक बन जाता है।

फिलहाल शासन द्वारा जिला आपदा प्रबंधन के राहत कोष में दस लाख रुपए का बजट आ गया है। इस साल अत्याधुनिक संसाधनों की सूची बनाकर खरीदी के लिए भेजी गई है। आगामी बैठक में पानी बारिश और बाढ़ आपदा से संबंधित चर्चा की जाएगी। बारिश और बाढ़ से निपटने होमगार्ड जवान हमेशा की तरह मुस्तैद रहेंगे।
– नीलमणि लाडिय़ा, जिला होमगार्ड कमांडेंट

मैदान में मिली महिला की लाश
चिकलोद कलॉ. ग्राम से करीबन 8 किलोमीटर दूर तिलेंडी के जंगल में उमरावगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत परेड ग्राउंड के पास एक लगभग 28 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। उमरावगंज थाना प्रभारी ज्ञान सिंह भदोरिया ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे चौकीदार ने सूचना दी कि तिलेंडी के पास जंगल में एक अज्ञात महिला शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास एक चादर भी मिला है, शव से कुछ दूरी पर ही गेती फावड़ा भी मिले हैं, एक गड्ढा भी खोदा गया है।

जिससे पुलिस का अनुमान है कि महिला की कहीं और हत्या कर चादर में पलेटकर लाया गया है एवं उसे दफनाने के प्रयास भी किए हैं। लाश के सिर एवं हाथ पर पत्थर मारा गया है। जिससे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव लगभग 2 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानकर विवेचना शुरू कर दी है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो