scriptचीन के खिलाफ प्रदर्शन, चीनी सामानों का विरोध का आग्रह | Demonstration against China, urge to protest against Chinese goods | Patrika News
रायसेन

चीन के खिलाफ प्रदर्शन, चीनी सामानों का विरोध का आग्रह

हिन्दू जागरण मंच ने गुरुवार को तहसील प्रांगण में स्थित शहीद स्तंभ पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

रायसेनJun 18, 2020 / 10:34 pm

chandan singh rajput

चीन के खिलाफ प्रदर्शन, चीनी सामानों का विरोध का आग्रह

चीन के खिलाफ प्रदर्शन, चीनी सामानों का विरोध का आग्रह

सिलवानी. सीमा पर चीनी सेना की ओर से भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले के विरोध में पूरे देश प्रदेश सहित क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है। चीन के इस हमले के खिलाफ हिन्दू जागरण मंच ने गुरुवार को तहसील प्रांगण में स्थित शहीद स्तंभ पर शहीद सैनिकों को दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अध्यक्ष रवि गुप्ता और महामंत्री दीपक सोनी ने कहा कि चीन के सामान का बहिष्कार कर हमारी देशभक्ति का परिचय देना है। हम चायनीज सामान खरीद कर अप्रत्यक्ष तरीके से चीन को लाभ पहुंचा रहे हैं और वह उसी पैसे का दुरूपयोग हमारे देश के खिलाफ ही कर रहा है। इसलिए अब हमें चाइनीज सामान का बहिष्कार करना ही होगा।
कार्यकताओं ने चीन की नापाक हरकतों के चलते उसके सामान का बहिष्कार करने का सभी से आह्वान किया है। मौके पर युवा वाहिनी प्रमुख प्रियांश राजपूत, मंत्री शशिकांत अंचल, डॉक्टर राहुल शाक्य, डॉक्टर अखिलेश रघुवंशी, सुशील वर्मा, पुष्पेंद्र साहू, अनिल साहू, वाहिनी प्रमुख कंचन रैकवार, अंजली रैकवार, अंजली ठाकुर, कामिनी ठाकुर, ज्योति साहू, आस्था ठाकुर, आदिति ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गलवान के अमर शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
खरगोन. गुरुवार को यहां युवाओ, व्यापारी और नागरिकों ने गलवान घाटी में शहीद हुए भारत के वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि देकर चीनी सामान के पूर्ण बहिष्कार का संकल्प लिया और चाइनीज सामान को जलाकर विरोध जताया। इस दौरान युवाओं ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया। विधानसभा प्रभारी घनश्याम सिंह रघुवंशी ने कहा हम सभी ने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया है, यदि सभी लोग चाइनीज सामान का पूरी तरह बहिष्कार कर दें तो चीन का हाल बेहाल हो जाएगा। युवा अभिषेक रघुवंशी ने कहा कि हम अपने वीर शहीदों की शहादत को नमन करते हैं और वादा करते हैं कि चीनी सामान का कभी उपयोग नहीं करेंगे।
इस अवसर पर भगवान सिंह धाकड़, शिव कुमार शर्मा, विनोद उपाध्याय, मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक रघुवंशी, देवेन्द्र धाकड़, दीनदयाल धाकड़, मानसिंह धाकड़, अभिषेक रघुवंशी, चंद्रशेखर शर्मा, संजय शर्मा, गोपाल सिंह राजपूत, चंद्रेश जैन, संदीप राय आदि मौजूद थे।

चीनी सामान के बहिष्कार का अभियान
सुल्तानपुर. नगर में भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा चीनी सामान के बहिष्कार का अभियान चलाया गया। इसमें मौजूद वक्ताओं ने कहा कि चीन लगातार भारत विरोधी गतिविधियां चला रहा है। वार्ता करने गए भारतीय सैनिकों पर कायराना हमला किया। लगातार पाकिस्तान का समर्थन कर रहा है। ऐसे में चीन को जवाब देना जरूरी है। उसे आर्थिक मोर्चा पर मात देने के लिए हर भारतीय को चीनी सामान का बहिष्कार करना चाहिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हेमराज मीणा, राधा कृष्ण आडवाणी, सुरेश श्रीवास्तव, प्रकाश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विनोद देवनानी, विनोद चौधरी, मनोज देवनानी, अमन शर्मा, कमल गौर, बृज मोहन साहू, कन्हैया लाल रैकवार आदि मौजूद थे।

Home / Raisen / चीन के खिलाफ प्रदर्शन, चीनी सामानों का विरोध का आग्रह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो