scriptडोल ग्यारस: तेज बारिश भी नहीं रोक पाई भक्तों के कदम, जल विहार को निकला भगवान विष्णु का विमान | Dhol gyaras celebration in MP between heavy rain | Patrika News

डोल ग्यारस: तेज बारिश भी नहीं रोक पाई भक्तों के कदम, जल विहार को निकला भगवान विष्णु का विमान

locationरायसेनPublished: Sep 10, 2019 01:46:10 pm

Dhol gyaras celebration: नगर में निकला भगवान विष्णु का विमान
विमानों के चल समारोह में श्रद्धालुओं की रही भीड़
जिलेभर में बारिश के बीच निकले विमान

डोल ग्यारस: तेज बारिश भी नहीं रोक पाई भक्तों के कदम, जल विहार को निकला भगवान विष्णु का विमान

डोल ग्यारस: तेज बारिश भी नहीं रोक पाई भक्तों के कदम, जल विहार को निकला भगवान विष्णु का विमान

रायसेन। जिले में डोल ग्यारस का पर्व असीम उत्साह व श्रद्धाभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। उदयपुरा में भीषण बारिश और शहर में बाढ़ के हालातों के बीच भी लोगों की आस्था कम नहीं हुई। सोमवार दोपहर श्रद्धालुओं ने कमर तक पानी के बीच होकर भगवान के विमान निकाले। ऐसा ही उत्साह बेगमगंज, गैरतगंज, उमरावगंज, मंडीदीप में भी देखा गया
दरअसल सोमवार को रायसेन शहर में डोल ग्यारस का पर्व असीम उत्साह व श्रद्धाभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। रायसेन शहर की पुरानी परंपरा के अनुसार करीब 20 मंदिरों से ठाकु रजी लड्डू गोपाल को डोल विमानों में विराजमान कर प्राचीन मिश्र तालाब के घाट पर जल विहार कराने ले जाया गया।
डोल ग्यारस: तेज बारिश भी नहीं रोक पाई भक्तों के कदम, जल विहार को निकला भगवान विष्णु का विमान
शहर के बुजुर्गोंं के अनुसार भारत के हर गांव में प्राचीनकाल से विमान निकालने की परंपरा जारी है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख मंदिरों में करीब 5-6 दिन पहले से ही विमान सजाने की तैयारी चल रही थी। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों से भगवान श्रीविग्रह विमानों में विराजित होकर जल विहार करने के लिए निकले।
शिवमंदिर प्रजापति समाज धर्मशाला से बैंडबाजों व अखाड़े के साथ डोल विमानों की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शहर में प्रमुख रूप से श्री राम लीला ग्राउंड स्थित शिव मंदिर प्रजापति समाज से विमान निकाला जाता है।
महामाया चौक पर श्री हिउस के बैनर तले डोल विमानों के अध्यक्षों सहित अखाड़ों के पहलवानों को शील्ड प्रमाण पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर देव शाक्या, सचिन यादव मिनी लख्खा सिंह ने भजनों की रंगारंग प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर श्री हिउस के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पं. कृष्ण मोहन चतुर्वेदी, राजीव तिवारी, शैलेंद्र अग्रवाल, संजीव, मनोज शर्मा, मुकेश शाक्या आदि उपस्थित थे।

डोल ग्यारस: तेज बारिश भी नहीं रोक पाई भक्तों के कदम, जल विहार को निकला भगवान विष्णु का विमान
विमान निकालकर किया पूजन
उमरावगंज में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी डोल ग्यारस के शुभ अवसर पर उमरावगंज में पांच विमान निकले। बारिश होने पर भी धर्म प्रेमी बंधुओ में अपार उत्साह था। लगभग दो हजार लोग उपस्थित थे। सार्वजनिक विमान की पूजा प्रतिवर्ष की भांति विजय मीणा द्वारा की गई।
कमर तक पानी में निकाले विमान
उदयपुरा में भी भीषण बारिश और शहर में बाढ़ के हालातों के बीच भी लोगों की आस्था कम नहीं हुई। सोमवार दोपहर श्रद्धालुओं ने कमर तक पानी के बीच होकर भगवान के विमान निकाले।
रास्ते में जगह-जगह भगवान की पूजा-अर्चना की गई। समारोह में हिउस के नव नियुक्त अध्यक्ष सन्तोष पवैया अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों सहित परिषद अध्यक्ष केशव पटैल, उपाध्यक्ष शिब्बू साहू सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र राजपूत के साथ पूरे चल समारोह में साथ रहे।
डोल ग्यारस: तेज बारिश भी नहीं रोक पाई भक्तों के कदम, जल विहार को निकला भगवान विष्णु का विमान
कन्हैया के निकले विमान
गैरतगंज में डोल ग्यारस पर्व के मौके पर मुख्यालय सहित तहसील भर में धार्मिक आयोजन किए गए। इस मौके पर नगर में हिन्दू उत्सव समिति की ओर से भगवान कन्हैया के विमानों की शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा के साथ जुलूस में बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी शामिल हुए। बरसते पानी के बीच नगर की बीना नदी में विमानों का जलाभिषेक कराया गया। जगह-जगह लोगों ने विमानों की पूजा-अर्चना की।

वहीं शोभायात्रा के साथ लोग ‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की’ का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। वहीं नगर के सभी प्रमुख मार्गों से विमानों के साथ बड़ी संख्या में लोग बरसते पानी के बीच चल रहे थे। नगर भ्रमण के बाद बीना नदी में भगवान के विमानों का जलाभिषेक हुआ।
जल बिहार के लिए भगवान
देवरी में भी नगर में डोल ग्यारस के दिन भगवान ने विमान में बैठकर नगर का भ्रमण किया। फिर उन्होंने श्री राम जानकी मंदिर से निकलकर पूरी देवरी में भ्रमण किया, इसके बाद जलविहार किया गया। वहीं बरेली में बारिश के बीच भगवान लड्डू गोपाल सोमवार को जल विहार करने निकले।
कार्यक्रम में हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रामकुमार श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद धाकड़, दिनेश बबेले, कमलेश शर्मा, नरेन्द्र राजौरे, जितेन्द्र भावसार, शामिल हुए।

जल विहार करने निकले लडडू गोपाल
साईंखेड़ा में डोल ग्यारस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चल समारोह निकाला गया। इस अवसर पर भारी बारिश होने के बाद भी ग्राम के विमान लक्ष्मीनारयण मंदिर पर एकत्रित हुए।
वहीं श्रद्धालुओं द्वारा विमानों की पूजा-अर्चना कर ढोल नगाड़ों के साथ मुख्यमार्गों से चल समारोह निकाला गया, फिर बेगम नदी में पहुंच कर लडडू गोपाल का जल विहार किया गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने पहुंच कर धर्मलाभ लिया।
हर्षोल्लास से मनाया गया डोल ग्यारस
बेगमगंज में नगर में डोल ग्यारस का पर्व परम्परा अनुसार उत्साहपूर्वक मनाया गया। वहीं महादेवपुरा, गढ़ोईपुर, दीनदयाल कॉलोनी, रामनगर, श्यामनगर, गणेश मंदिर, हनुमान बाग सहित संपूर्ण नगर के विमान निकले। कार्यक्रम के अतिथि पं. नाथूराम दुबे, पं. शिवनाराण शास्त्री, पं. लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, पं. जुगलकिशोर देवलिया का हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एवं महामंत्री उपेन्द्र ठाकुर, संजय राय, अवधेष पटेल, पवन दुबे रहे।
सहित समिति सदस्यों ने स्वागत सम्मान किया, जिसके उपरांत पूर्व अध्यक्ष संचालकों सहित हिउस समिति अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने भगवान श्री लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना कर प्रसादी का वितरण किया।


विमान में भ्रमण पर निकले भगवान
मंडीदीप में भी औद्योगिक शहर में सोमवार को डोल ग्यारस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्री हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में भव्य चल समारोह निकाला गया।
चल समारोह दोपहर 2 बजे श्री राम मंदिर गणेश चौक से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ। चल समारोह में पालिका अध्यक्ष बद्री सिंह चौहान, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान, वरिष्ठ समाज सेवी शिव सिंह चौहान सहित नगर के वरिष्ठजन, शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो