scriptबारिश से बिगड़े हालात- रायसेन का संपर्क चारों ओर से कटा, उफनते नाले में बहा बच्चा | heavy rain in city | Patrika News
रायसेन

बारिश से बिगड़े हालात- रायसेन का संपर्क चारों ओर से कटा, उफनते नाले में बहा बच्चा

बारिश से बिगड़े हालात- रायसेन का संपर्क चारों ओर से कटा, उफनते नाले में बहा बच्चा

रायसेनAug 21, 2018 / 11:18 am

praveen shrivastava

barish

बारिश से बिगड़े हालात- रायसेन का संपर्क चारों ओर से कटा, उफनते नाले में बहा बच्चा

रायसेन. सोमवार शाम से शुरू हुई जोरदार बारिश ने जिले में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। लगभग सभी नदियों के साथ नाले उफान पर हैं। जिससे रायसेन सहित अन्य तहसीलों का आपस में और जिले से बाहर संपर्कट टूट गया है। रायसेन का संपर्क भोपाल, सांची, विदिशा और सागर से टूटा हुआ है। इन रास्तों पर नदियों के उफान पर होने से मार्ग बंद हैं। बड़ी संख्या में यात्री वाहन जगह-जगह फंसे हुए हैं। सबसे अधिक खतरनॉक स्थित ग्राम सांचेत की है। जहां पूरी रात लोगों ने बाढ़ का सामना किया। घरों में चार से पांच फीट तक पानी भरने से लोग जान बचाने के जतन करते रहे। वहीं उफनते नाले में एक बालक वह रीछन नदी में एक युवक बह गया। गोताखोर उन्हें ढ़ूढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

barish

शहर में बिगड़े हालात
नगर की निचली बस्तियों में घरों में दो फीट तक पानी भर गया था। लोगों ने रातभर जागकर काटी। सुबह से पानी निकालने में जुटे हैं। वार्ड नौ में सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। नाले का पानी लोगों के घरों में भर गया था।

वृद्धाश्रम में भरा पानी
बस स्टैंड के पास स्थित वृद्धाश्रम में देर रात पानी भर गया था। आश्रम के हर कमरे में घटने तक पानी था। जिससे यहां रह रहे २५ बुजुर्गों को जागकर रात काटना पड़ी। पानी के साथ सांप, बिच्छू आदि भी आश्रम में घुस गए थे। आश्रम के कर्मचारी पूरी रात पानी निकालने के प्रयास करते रहे।

barish

दरगाह रपटे पर रहा सात फीट पानी
रायसेन से भोपाल मार्ग पर शहर की सीमा में दरगाह रपटा रात दस बजे से जलमग्र हुआ। जिस पर रात एक बजे सात फीट पानी हो गया था। मंगलवार सुबह नौ बजे तक रपटे में लगभग चार फीट पानी था। जिससे रपटे के दोनो ओर बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं।

कोड़ी नदी उफान पर
रायसेन से सांची-विदिशा मार्ग पर कोड़ी नदी उफासन पर है। यहां निर्माणाधीन पुल के पास बना डायवर्सन मार्ग लगभग साम फीट डूबा हुआ है। इसी तरह पग्रेश्ववर बेतवा पुल भी जलमग्र है।

barish

कउला पुल भी जलमग्न
सागर रोड पर गैरतगंज के पास कउला पुल पर लगभग पांच फीट पानी बताया जा रहा है। जिससे रायसेन से सागर का और बेगमगंज का मार्ग बंद हो गया है। यहां भी बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं।

बारना पुल कुछ देर रहा जलमग्न
नेशनल हाइवे १२ पर भोपाल-जबलपुर मार्ग पर बरेली के पास बारना पुल पर सुबह के समय लगभग तीन फीट पानी रहा। जिससे लगभग एक घंटे तक इस मार्ग पर आवामन बंद रहा। फिलहाल यह मार्ग शुरू हो गया है।

अंबाड़ी में बस्ती में घुसा पानी
रात भर हुई मूसलाधार बारिश की वजह से दीवानगंज नगर के अम्बाड़ी में घरों में पानी भर गया है। मुख्य मार्ग पर बना नाला भी उफान पर था जिससे सडक़ से निकलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही निचली बस्तियों में पानी भरने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।

उदयपुरा में निचली बस्ती में भरा पानी
मूसलाधार बारिश से कई गांवों का तहसील मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है। ग्रामीण सडक़ों पर रपटों के जलमग्र होने से आवागमन बंद है। वहीं नगर के निचले क्षेत्रों में घरों में पानी भर गया। कृषि उपज मंडी से लगे गांव रहली के पास नाले पर बने पुल पर चार फीट पानी रहा। सुबह पानी कम होते ही लोग खतरा उठाकर पैदल और अपने वाहनो से पार करते रहेे। पुल के दोनो ओर पुलिस के जवान तैनात होने के बाद भी लोगों को खतरा उठाने से नहीं रोका।

स्कूलों में अवकाश घोषित
लगातार हो रही बारिश के चलते कलेक्टर एस प्रिया मिश्रा ने जिले के स्कूलों और आंगनबाडिय़ो में मंगलवार का अवकाश घोषित किया है।

13 घंटे में 164 मिमी बारिश
रायसेन में सोमवार शाम लगभग सात बजे से शुरू हुई थीदर बारिश रात भर जारी रहना। मंगलवार सुबह आठ बजे तक लगभग 13 घंटे में 164.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इसी तरह से गैरतगंज में 156 मिमी, बेगमगंज में 47 मिमी, सिलवानी में 111 मिमी, बाड़ी में 65.5 मिमी, बरेली में 118 मिमी बारिश दर्ज की गई।

उफनते नाले में बहा बालक
सिलवानी के ग्राम सलैया मे 11 साल का लड़का राघब उफनते नाले मे बहा। बताया जा रहा है कि वह बालक साईकिल धोने गया था। तेज बहाव के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और बह गया। जानकारी लगते ही तहसीलदार विनोद सहन अमले के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल गोताखोर बालक को ढ़ूढ रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ बारिश में नदियों के तेज उफान के चलते रीछन नदी में एक युवक बह गया। पिपलई गांव का निवासी शकील हाफ़िज़ सेंटिंग का कार्य करता था। युवक की तलाश के लिए होमगार्ड टीम रवाना

Home / Raisen / बारिश से बिगड़े हालात- रायसेन का संपर्क चारों ओर से कटा, उफनते नाले में बहा बच्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो