scriptविदिशा पर रहा है जनसंघ और भाजपा का दबदबा | Jan Sangh and BJP's dominance over Vidisha | Patrika News
रायसेन

विदिशा पर रहा है जनसंघ और भाजपा का दबदबा

केवल दो बार मिली है कांग्रेस को जीत। चौथी लोकसभा में अस्तित्व में आई थी विदिशा सीट।

रायसेनMar 12, 2019 / 03:50 pm

praveen shrivastava

news

विदिशा पर रहा है जनसंघ और भाजपा का दबदबा

रायसेन. लोकसभा चुनाव का डंका बजते ही राजनीतिक गलियारों में चुनावी माहौल गरमा गया है। भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला वाली इस सीट पर प्रत्याशियों को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। 1967 में चौथी लोकसभा से अस्तित्व में आई विदिशा लोकसभा सीट पर अब तक हुए 13 आम चुनाव सहित दो उपचुनाव में मात्र दो बार ही कांग्रेस (इंदिरा) के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है। बाकी चुनावों में पहले जनसंघ और फिर भाजपा ने ही जीत हासिल की है। इस तरह यह सीट भाजपा के दबदबे वाली सीट है। जिसे हथियाने के लिए कांग्रेस इस बार पूरा जोर लगाएगी। 15 साल बाद प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार है।

विदिशा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी बाजपेशी, रामनाथ गोयनका, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान सांसद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जैसे दिग्गज नाम जुड़े हैं। भाजपा के लिए अभी तक यह सीट लोकसभा में सदस्य संख्या बढ़ाने वाली तो कांग्रेस के लिए एक चुनौती रही है। इस सीट पर भाजपा का दबदबा बतताता है कि 1971 में इंदिरा गांधी की लहर में भी यहां से जनसंघ ने जीत हासिल की थी।

पहले थी रायसेन-सीहोर सीट
विदिशा संसदीय सीट 1967 के लोकसभा चुनाव से अस्तित्व में आई। इससे पहले इस क्षेत्र की अधिकतर विधानसभाएं रायसेन-सीहोर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा थीं। 1967 में रायसेन-सीहोर सीट को खत्म कर नई विदिशा सीट का गठन किया गया। जिसमें विदिशा की दो विधानसभा विदिशा और बासोदा, रायसेन की तीन सांची, सिलवानी और भोजपुर, सीहोर की दो बुधनी और इछावर तथा देवास जिले की एक विधानसभा खातेगांव को शामिल किया गया।
अब तक ये रहे सांसद
वर्ष सांसद पार्टी
1967 पंडित शिव शर्मा जनसंघ
1971 रामनाथ गोयनका जनसंघ
1977 राघवजी जनसंघ
1980 प्रताप भानु शमा कांग्रेस(इंदिरा)
1984 प्रताप भानु शर्मा कांग्रेस(इंदिरा)
1989 राघवजी भाजपा
1991 अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा
1991 शिवराज सिंह चौहान भाजपा
1996 शिवराज सिंह चौहान भाजपा
1998 शिवराज सिंह चौहान भाजपा
1999 शिवराज सिंह चौहान भाजपा
2004 शिवराज सिंह चौहान भाजपा
2006 रामपाल सिंह भाजपा
2009 सुषमा स्वराज भाजपा
2014 सुषमा स्वराज भाजपा
पिछले चुनाव के नतीजे
2014
उम्मीदवार पार्टी मत प्रतिशत
सुषमा स्वराज भाजपा 7,14,348 66.55
लक्ष्मण सिंह कांग्रेस 3,03,650 28.29
2009
सुषमा स्वराज भाजपा 4,38,235 78.80
चौ. मुनव्वर सलीम सपा 48,391 8.70

Home / Raisen / विदिशा पर रहा है जनसंघ और भाजपा का दबदबा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो