scriptमजदूरों से भरा मैजिक पलटा, घायलों का किया गया उपचार | Magic reflex filled with laborers, treatment of injured | Patrika News
रायसेन

मजदूरों से भरा मैजिक पलटा, घायलों का किया गया उपचार

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से आ रहे थे मजदूर

रायसेनMay 05, 2020 / 04:07 pm

Amit Mishra

मजदूरों से भरा मैजिक पलटा, घायलों का किया गया उपचार

मजदूरों से भरा मैजिक पलटा, घायलों का किया गया उपचार,मजदूरों से भरा मैजिक पलटा, घायलों का किया गया उपचार,मजदूरों से भरा मैजिक पलटा, घायलों का किया गया उपचार

रायसेन। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से आ रहे मजदूर सड़क हादसे में घायल हो गए। घायल मजदूरों को बेगमगंज सिविल अस्पताल लाया गया जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर टाटा मैजिक से आ रहे है। टाटा मैजिक में कुल 30 मजदूर थे। जैसे ही रायसेन जिले के माला पेट्रोल पंप पहुंचे वैसे ही अचानक मैजिक पलट गई। मैजिक पलटने से लगभग 20 मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को बेगमगंज सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

मजदूरों से भरा मैजिक पलटा

पुलिस कर रही मामले की जांच
हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों की मदद से घायलो को बेगमगंज सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। हालाकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि ये मजदूर कहां के रहने वाले है और कहा जा रहे है। बताया जा रहा है कि हादसे में कोई जनहानि नहीें है। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।

 घायलों का किया गया उपचार

तीन युवक नदी में डूब गए
उधर जिले की उदयपुरा तहसील के थाना देवरी के तहत शोकलपुर नर्मदा तट पर नहाने गए तीन युवक नदी में डूब गए। हादसा सुबह लगभग 10 बजे का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण नमदा तट पर पहुंच गए थे। युवकों की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद दो युवकों के शव बाहर निकाले गए, जबकि एक युवक की तलाश अभी जारी है।

Home / Raisen / मजदूरों से भरा मैजिक पलटा, घायलों का किया गया उपचार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो