scriptतप से ही सुख की प्राप्ति हो सकती है: आचार्य विशुद्ध सागर | Pleasure can be achieved only by the bliss: Acharya pure Sagar | Patrika News
रायसेन

तप से ही सुख की प्राप्ति हो सकती है: आचार्य विशुद्ध सागर

मनुष्य जीवन का मिलना अत्यंत ही कठिन है, फिर उच्च कुल, उत्तम क्षेत्र, समीचीन प्रज्ञा का मिलना उत्तरोत्तर कठिन है

रायसेनApr 29, 2019 / 10:59 pm

chandan singh rajput

patrika news

Silvani It is very difficult to meet human life, then it is increasingly difficult to meet the high total, the best area, the enlightened intelligence. To meet the Guru is to accept his preaching, it is difficult to attain rectitude after mortification. Tacca is the essence of life, happiness can be achieved only through the tenacity.

सिलवानी. मनुष्य जीवन का मिलना अत्यंत ही कठिन है, फिर उच्च कुल, उत्तम क्षेत्र, समीचीन प्रज्ञा का मिलना उत्तरोत्तर कठिन है। गुरु का मिलना उनका उपदेश ग्रहण करना, वैराग्य के बाद वैराग्य को प्राप्त करना कठिन तप है। तप जीवन का सार है, तप से ही सुख की प्राप्ति की जा सकती है। यह उदगार आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने व्यक्त किए। वह नगर आगमन के बाद बुधवारा बाजार में आयोजित धर्मसभा में उपस्थित नगर वासियों को संबोधित कर रहे थे।
यहां पर लोगों के द्वारा आचार्यश्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य ने कहा कि तप, बात में शोधन का परम उपाय है, तप के बगैर सिद्धि नहीं हो सकती है। तप ही आत्म उपलब्धि का साधन है। जो तप धारण करता है, वही संसार सागर से पार हो सकता है। जगत में किसी भी वस्तु को हेय मत समझो।
की भव्य आगवानी
सुबह 8 बजे आचार्य के ससंघ नगर में प्रवेश पर जैन समुदाय ने भव्य आगवानी की। अखंड दिगंबर जैन समाज के द्वारा त्रिमूर्ति जैन मंदिर के सामने आचार्य संघ की भव्य आगवानी की गई। रास्ते भर ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई। महाराज सहित संघ में शामिल 21 मुनियों का करीब एक सौ स्थानों पर समाजजनों के द्वारा पाद प्रछालन किया गया।

नागदेव मंदिर का वार्षिक उत्सव आज
रायसेन. जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर नकतरा के पास चिलवाहा ग्राम के नागदेवता एवं रामदेव पीर मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज दोपहर 12 बजे से रात्रि तक विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा एवं रात्रि 8 बजे से मंदिर पर जागरण आयोजित किया जाएगा। रात्रि जागरण में राजस्थान की प्रसिद्ध भजन गायिका फूलनता भजनों की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में यज्ञाचार्य मनोहर नागर महाराज उज्जैन, यज्ञाचार्या पं. मुकेश भार्गव उपस्थित रहेंगे।
गौरतलब है कि हर रविवार को यहां दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं। आयोजन समिति के भारत गुरुजी, मंदिर सेवक चिलवाहा ने भक्तों को अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होने की अपील की है।

Home / Raisen / तप से ही सुख की प्राप्ति हो सकती है: आचार्य विशुद्ध सागर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो