scriptमौसेरी बहन और जीजा निकले हत्यारे, पुलिस ने किया अंधे कत्ल से पर्दाफाश | raisen, cousin sister anf brother in law killed lady | Patrika News
रायसेन

मौसेरी बहन और जीजा निकले हत्यारे, पुलिस ने किया अंधे कत्ल से पर्दाफाश

– नूरगंज थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले बोरी में मिला था एक महिला का शव. अवैध संबंधों के चलते दिया घटना को अंजाम।

रायसेनJul 04, 2022 / 08:58 pm

praveen shrivastava

मौसेरी बहन और जीजा निकले हत्यारे, पुलिस ने किया अंधे कत्ल से पर्दाफाश

मौसेरी बहन और जीजा निकले हत्यारे, पुलिस ने किया अंधे कत्ल से पर्दाफाश

मंडीदीप. नूरगंज पुलिस ने तीन दिन में एक महिला के अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतिका की मौसेरी बहन, उसका पति और एक दूर का रिश्तेदार है। जिन्होंने अवैध संबंधों चलते महिला को मौत के घाट उतारकर लाश को एक बोरी में भरकर पुलिया के नीचे फेंक दिया था।
नूरगंज पुलिस के अनुसार 30 जून को थाना क्षेत्र में मण्डकासिया और पठार कासिया गांव के बीच बोरे में बंद एक महिला का शव मिला था। शव कई दिन पुराना होने के कारण बदबू मार रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि 2 जुलाई को औद्योगिक थाना सतलापुर में एक सप्ताह से गायब 36 वर्षीय महिला दुर्गा बाई पति हल्केवीर निवासी राहुल नगर की गुमशुदी हुई है। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर जब शव की शिनाख्त कराई तो महिला के कपड़े, गहने और चेहरे से उसकी पहचान दुर्गा बाई के रूप में की गई।
अवैध संबंधों के चलते की हत्या
महिला की पहचान होने के बाद पुलिस जब उसके पति से पूछताछ की तो हल्केवीर ने बताया कि एक वर्ष पहले सिमराई में रहने के दौरान दुर्गा का उसकी मौसेरी बहन निर्मला उर्फ राजकुमारी के घर आना जाना था। इस दौरान उसके संबंध निर्मला के पति लोचन उर्फ राजकुमार वंशकार से हो गए थे, जिसके हल्केवीर और लोचन के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद वो सिमराई से राहुल नगर रहने आ गए, लेकिन यहां भी निर्मला का आनाजाना बना रहा। पुलिस ने जब निर्मला और लोचन को बुलाकर पूछताछ की तो दोनों ने 23 जून को अपने एक और रिश्तेदार के साथ मिलकर दुर्गा की हत्या करना कबूल कर लिया।
मारने से पहले पिलाई शराब
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 23 जून को दुर्गा ओबेदुल्लागंज गई थी। इस बात की जानकारी मिलने पर निर्मला उसे महाकाल वेयर हाउस के पास लेकर आ गई। यहां निर्मला ने अपने दूर के चाचा राजकुमार वंशकार को भी बुला लिया। इसके बाद सबने मिलकर यहां पहले शराब भी फिर मुर्गा बनाकर पार्टी की। इसके बाद निर्मला, लोचन और राजकुमार ने मिलकर उसे जमीन पर लिटा दिया और एक ठंडे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। दुर्गा की हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसकी लाश एक बोर में बंद करके मण्डकासिया और पठार कासिया के बीच एक पुलिया के नीचे छुपा दिया था।
इनका कहना है
थाना क्षेत्र में 30 जून को मिले महिला के शव की पहचान करने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला अवैध संबंधों से जुड़ा है।
शैलेन्द्र दायमा, थाना प्रभारी नूरगंज
———

Home / Raisen / मौसेरी बहन और जीजा निकले हत्यारे, पुलिस ने किया अंधे कत्ल से पर्दाफाश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो