scriptएक साल में जिले 98 प्रतिशत लोगों को मिला सुरक्षा कवच | raisen, ek sal me 98 iratishat ko mila suraksha kavach | Patrika News
रायसेन

एक साल में जिले 98 प्रतिशत लोगों को मिला सुरक्षा कवच

अब 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों पर फोकस।

रायसेनJan 15, 2022 / 09:34 pm

praveen shrivastava

एक साल में जिले 98 प्रतिशत लोगों को मिला सुरक्षा कवच

एक साल में जिले 98 प्रतिशत लोगों को मिला सुरक्षा कवच

रायसेन. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का आज एक साल पूरा हो रहा है। इस एक साल में जिले के लक्षित वर्ग के 98 प्रतिशत लोगों को सुरक्षा का कवच मिल चुका है। अब 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों और बूस्टर डोज का लक्ष्य पूर्ण करने पर फोकस किया जा रहा है। जिले में बीते साल 16 जनवरी को वैक्सीनेशन शुरू हुआ था। तब से अब तक प्रशासन और स्वास्थ विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने लगातार काम कर जिले को शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के नजदीक पहुंचाया है। इसमें सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी भरपूर सहयोग किया। वैक्सीनेशन की शुरुआत में कई तरह की भ्रांतियों में पड़े लोगों ने टीका लगवाने से बचने के कई प्रयास किए, लेकिन अमले ने कोई कसर बाकी नहीं रखी। जिले में वैक्सीन लगने के बाद एक भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। एक साल के दौरान कई महाअभियान चलाए गए, जिनमें जिले ने प्रदेश में कभी एक नंबर पर तो कभी टॉप पांच में जगह बनाई।
ये है सफलता का प्रतिशत
जिले में पहला डोज लक्ष्य से अधिक लोगों को लगाया जा चुका है। मतदाता सूची के अनुसार जिले में 09 लाख 28 हजार लोगों को पहला तथा दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। यानि दोनो डोज मिलाकर 18 लाख 56 हजार टीका लगाना था। इसमें पहला डोज का प्रतिशत 110 रहा है। जबकि दूसरा डोज 98 प्रतिशत लगाया जा चुका है। हाल ही में शुरू किए गए बूस्टर डोज के मामले में भी अब तक 55 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति हो चुकी है, जबकि 15-18 वर्ष आयु वर्ग में पहले डोज का 74 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है।
ये है जिले में टीकाकरण की स्थिति
अब तक कुल वैक्सीनेशन: 1913212
आयु वर्ग आज की स्तिथि
15-18 52638
18-44 1250057
45-60 392406
60+ 218111
पहला डोज: 991282
दूसरा डोज: 917878
प्री-काशन डोज: 4052
महिला: 893320
पुरुष: 1015507
अन्य: 333
कोविशील्ड: 1546494
कोवैक्सीन: 366718

इनका कहना है
जिले में एक साल में वैक्सीनेशन का लक्ष्य लगभग पूर्ण हो गया है। अब बूस्टर डोज तथा 15 से 18 साल के बच्चों का लक्ष्य पूर्ण करना है। जनवरी माह में यह लक्ष्य भी पूर्ण कर लेंगे। वैक्सीनेशन में मिले सभी के सहयोग के लिए हम आभारी हैं।
डॉ. सोमन दास, जिला टीकाकरण अधिकारी
————–

Home / Raisen / एक साल में जिले 98 प्रतिशत लोगों को मिला सुरक्षा कवच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो