scriptतीन दिन में ग्यारह हलाली तो पांच प्रतिशत बढ़ा बारना का जल स्तर | raisen, gyarah halali to panch pratishat badha barna me pani | Patrika News
रायसेन

तीन दिन में ग्यारह हलाली तो पांच प्रतिशत बढ़ा बारना का जल स्तर

जिले के लगभग सभी तालाब हुए लबालब, अब रबी फसल के लिए मिलेगा भरपूर पानी।

रायसेनSep 20, 2021 / 11:20 pm

praveen shrivastava

तीन दिन में ग्यारह हलाली तो पांच प्रतिशत बढ़ा बारना का जल स्तर

तीन दिन में ग्यारह हलाली तो पांच प्रतिशत बढ़ा बारना का जल स्तर

रायसेन. बीते एक सप्ताह की बारिश से जिले के तालाब लबालब हो गए हैं। जिससे किसानो को रबी फसलों की सिंचाई के लिए पानी की चिंता खत्म होती नजर आ रही है। एक सप्ताह पहले जो तालाब 60 से 65 प्रतिशत तक भरे थे वे अब 90 प्रतिशत से अधिक भर गए हैं। बीते तीन दिन में हलाली और बारना बांध के जल स्तर में तेज से बढ़ोतरी हुई हे। 17 सितंबर को बारना का जल स्तर 84 प्रतिशत पर था जो 20 सितंबर को बढ़कर 89 प्रतिशत हो गया है। वहीं तीन दिन में हलाली का जल स्तर 85 प्रतिशत से बढ़कर 96 प्रतिशत हो गया है। इन दो तालाबों का जल स्तर बढऩे से रायसेन जिले की चार तहसीलों सहित विदिशा, सीहोर और भोपाल जिले के किसानों को भी राहत मिलेगी।
मौसम में आगे क्या
रायसेन जिले में रविवार और सोमवार को बारिश नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञ एसएस तोमर के अनुसार अभी बारिश का माहौल बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में भारी तो कई जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट है। हवा में तेजी बनी रहेगी। रायसेन जिले में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।
ये है तालाबों की स्थिति
तालाब क्षमता 20 सितंबर 2020 आज की स्थिति प्रतिशत
बारना 348.55 348.55 347.83 89
हलाली 459.61 460.21 459.45 96
पलकमती 482.50 471 482.00 91
दाहोद 459.94 459.90 459.60 89
मोघा 371.25 371.32 371.35 100
नगझिरी 422.00 422.00 422.20 100
रातापानी 459.40 459.40 459.21 95
सालाबर्रु 415 415.40 415.30 100
सेमराखास 464.50 464.50 464.70 100
सेमरी म. 531 531.00 531.00 100
(आकड़े मीटर में)
————-

Home / Raisen / तीन दिन में ग्यारह हलाली तो पांच प्रतिशत बढ़ा बारना का जल स्तर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो