scriptजेल के बेरिक में फंदे पर झूली महिला कैदी | raisen, jail ke berik me fande par jhuli mahila kaidi | Patrika News
रायसेन

जेल के बेरिक में फंदे पर झूली महिला कैदी

पति के साथ षडयंत्र कर लूट की झूठी कहानी गढऩे के आरोप में थी जेल में

रायसेनFeb 28, 2021 / 12:55 pm

praveen shrivastava

जेल के बेरिक में फंदे पर झूली महिला कैदी

जेल के बेरिक में फंदे पर झूली महिला कैदी

रायसेन. जिला जेल में एक महिला कैदी ने रविवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला बेनी बाई जेल की बेरिक में बंद थी। महिला ने साड़ी से फंदा बनाया और उस पर लटक गई। अभी आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल पाया है। मृतिका पर 20 फरवरी को बेगमगंज के पास पति के साथ मिलकर फर्जी लूट की कहानी गढऩे का आरोप है। जिसमें षडय़ंत्र के मुताबिक तीन लोगों पर लूट का प्रकरण दर्ज कराना था। महिला के पति रोहित ने अपने एक अपराधी साथी के साथ मिलकर यह षडय़ंत्र रचाा था। इसमें महिला की कमर पर गोली चलाकर घायल किया गया था। हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान जब पुलिस को षडय़ंत्र का पता चला तो गिरफ्त में आने से पहले पति रोहित भाग गया था। पति रोहित और बेनी बाई पर बेगमगंज थाने में उक्त मामला दर्ज है। महिला के परिजनो को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है।
जेल प्रबंधन पर उठे सवाल
जिला जेल में एक महिला कैदी द्वारा आत्महत्या की घटना से जेल में कैदियों की सुरक्षा को लेकर सचाल खड़े हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही जेल में दस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बाबजूद इसके कैदियों पर नजर रखने में चूक हो रही है।
जेल के बेरिक में फंदे पर झूली महिला कैदी

Home / Raisen / जेल के बेरिक में फंदे पर झूली महिला कैदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो